Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

February 2026 Events in Delhi: दिल्ली में क्राफ्ट मेला, इंडिया आर्ट फेयर और धमाकेदार कॉन्सर्ट, जानें कहाँ और कब होंगे कार्यक्रम

22

दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए फरवरी का महीना काफी जॉयफुल होने वाला है. इस साल फरवरी में राजधानी दिल्ली और एनसीआर में कई बड़े इवेंट्स होने जा रहे हैं. चाहे आप फैमिली के साथ वीकेंड प्लान कर रहे हों, दोस्तों के साथ कुछ नया अनुभव करना चाहते हों, या फिर अकेले खुद को समय देना चाहते हों, फरवरी के इवेंट्स आपके हर मुड के लिए बेस्ट हैं. म्यूजिक कॉन्सर्ट, क्राफ्ट मेला और कई एग्जीबिशन लगने वाले हैं और कुछ तो स्टार्ट हो भी चुके हैं. ऐसे में अगर आपका भी इस वीकेंड कहीं घूमने का प्लान हैं तो ये आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है.

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि, फरवरी में होने वाले बड़े इवेंट्स का आयोजन कहां-कहां हो रहा है. यहां कैसे पहुंचा जा सकता है. साथ ही इन इवेंट्स में क्या खास है. इसके अलावा यहां हम आपको इवेंट्स कि हर छोटी-बड़ी डिटेल बताने जा रहे हैं, जो आपके बहुत काम आने वाली है.

आर्ट डिजाइन और एग्जीबिशन

अगर आप आर्ट के शौकीन हैं तो आपके लिए कुछ बेस्ट आर्ट एग्जीबिशन का आयोजन दिल्ली-एनसीआर में किया जा रहा है. इस बार 1-2 नहीं बल्की 4 इवेंट्स होने जा रहे हैं. पहला एग्जीबिशन 14 फरवरी को मैक्स म्यूलर भवन, मंडी हाउस में लगने वाला है. यहां आपको आपको कई आर्टिस्ट की खूबसूरत कलाएं और पेंटिंग्स देखने को मिलेगी. इसके अलावा 20 फरवरी को जेएलएन स्टेडियम में कारीगर बाजार का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए आपको 14 नंबर गेट से एंट्री करनी होगी. चाणक्यपुरी के बेल्जियम एंबेसी में भी जॉयफुर हार्ट्स एग्जीबिशन लगने वाला है. इसके अलावा प्रगति मैदान के भारत मंडपम में म्युनिसिपालिका का आयोजन किया जा रहा है, जो 25 से 27 फरवरी तक चलेगा.

सूरजकुंड इंटरनेशल क्राफ्ट मेला

हर साल की तरह इस बार भी सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट मेला अपने साथ बहुत कुछ लेकर आया है. फरीदाबाद के सूरजकुंड में मेले का आयोजन 31 जनवरी सो होने जा रहा है. ये मेला काफी बड़ा होता है, जहां आपको आर्ट एंड क्राफ्ट, फूड्स की वैरायटी, झूले, सास्कृतिक कार्यक्रम जैसी कई चीजें देखने को मिलेगी. इसका टिकट 100 रुपये है, वीकेंड पर टिकट प्राइज बढ़ भी सकता है. मेला 15 फरवरी तक चलने वाला है.

म्यूजिक कॉन्सर्ट में करें एंजॉय

अगर आपको पार्टी का शौक हो या म्यूजिक पसंद करते हैं तो आपके लिए इस बार बहुत सारे कॉन्सर्ट आने वाले हैं. सबसे पहले 7 फरवरी को द्वारका के IICC में सिंगर अनु्ष्का शंकर अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली हैं. इसके बात आप अरिजीत सिंह ट्रिब्यूट का हिस्सा भी बन सकते हैं, जो 13 फरवरी को सुंदर नर्सरी में होस्ट किया जाएगा. 13 फरवरी को ही पलक मुछाल भी तालकटोरी स्टेडियम में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली है. इन सभी कॉन्सर्ट के टिकट आप Zomato district के एप या वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं.

स्पोर्ट्स वालों के लिए भी बहुत कुछ

अगर आप स्पोर्ट्स में इंट्रेस्ट रखते हैं तो भी आप फरवरी में खूब एंजॉय कर सकते हैं. 2 से 14 फरवरी को डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज एरिया में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है. इसके अलावा 7 फरवरी को अरुण जेटली स्टेडियम में ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप देख सकते हैं. या जेएलनएन स्टेडियम में 22 फरवरी को न्यू दिल्ली मैराथन का हिस्सा भी बन सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.