Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Lok Sabha Update: भारी हंगामे के कारण पीएम मोदी का संबोधन रद्द, 8 सांसदों के निलंबन और नरवणे की किता... MP Politics: 'ब्राह्मण समाज सबकी आंखों में खटक रहा है...', बीजेपी विधायक गोपाल भार्गव के बयान से मध्... Rajya Sabha Update: लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में टकराव के आसार! PM मोदी के भाषण से पहले कांग्रेस ने... Pune-Mumbai Expressway: पुणे एक्सप्रेस-वे पर 24 घंटे से लगा महाजाम, हजारों गाड़ियां फंसी; सीएम फडणवी... Delhi Pollution: प्रदूषण के खिलाफ जंग में दिल्ली मेट्रो का कमाल, सीएम रेखा ने की तारीफ; कहा- 'राजधान... Muktinath Yatra: भारत-नेपाल के बीच शुरू हुई सीधी बस सेवा; जानें मुक्तिनाथ यात्रा का रूट, किराया और स... Ranchi Crime News: रांची के पुंदाग में नाबालिग लड़के की हत्या, निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मिला लहूलु... Viksit Bharat Mission: साइकिल पर राष्ट्र निर्माण का संदेश, 'नशा-मुक्त भारत' के संकल्प के साथ देश भ्र... Dhanbad Election: संजीव सिंह और भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी का नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- अनुशास... Ranchi Khadgarha Bus Stand: खादगढ़ा बस स्टैंड में आगजनी की घटनाओं का बड़ा खुलासा, CCTV की मदद से एक ...

दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात: व्यापार में घाटा और कर्ज से परेशान माता-पिता ने दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द!

1

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक दंपती ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है और मामले की जांच कर रही है. घटना ज्योति नगर पुलिस थाने की है.

पुलिस के अनुसार दोनों अलग-अलग कमरे में मृत पाए गए. अभी तक दंपती के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस को घटना की जानकारी शुक्रवार को रात करीब 12.05 बजे मिली. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों के शव अलग-अलग कमरों में पड़े मिले.

मृत व्यक्ति की पहचान 55 वर्षीय अजय कुमार और मृत महिला की 50 वर्षीय रीता के रूप में की गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक व्यक्ति का अपना बिजनेस था और उसे नुकसान हुआ था. आशंका जताई जा रही है कि दंपती के आत्महत्या करने का कारण आर्थिक परेशानी हो सकती है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. मृत व्यक्ति की पहचान अजय कुमार और महिला की रीता के रूप में की गई.

पुलिस को मिला सुसाइट नोट

पुलिस को मौके से एक सुसाइट नोट भी मिला है, जिसमें बच्चों के सफल न होने, कर्ज और व्यापार में आ रही परेशानियों का जिक्र किया गया था. साथ ही नोट में यह भी लिया है कि उनकी मौत के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है. दंपती लगभग एक साल पहले ज्योति नगर में शिफ्ट हुआ था और अपने दो बेटों, जिनकी उम्र 29 और 25 साल है के साथ रह रहे थे.

क्या करता था अजय?

जानकारी के अनुसार अजय सोनिया विहार में मेडिकल स्टोरा चलाता था और रीत गृहणी थी. दंपती का बड़ा बेटा भास्कर पिछले कुछ समय से पिता के साथ मेडिकर शाॅप पर ही काम करता है, जबकि छोटा बेटा शरद एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है.

बड़े बेटे ने बताया कि गुरूवार रात करीब 11 बजे घर आया तो उसने खाना खाने के लिए अपने माता-पिता से पूछा, जिस पर उन्होंने उसे बाहर से खाना लाने के लिए और जब वह खाना लेकर घर आया, तो दोनों अपने-अपने घर में फंदे से लटके मिले.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.