Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

Road Accident: CCF कार्यालय जा रहे वनकर्मी की सड़क हादसे में मौत, बाइक के उड़े परखच्चे; जांच में जुटी पुलिस

1

कवर्धा: छत्तीसगढ़ वन विभाग के कवर्धा रेंज में पदस्थ वन आरक्षक ललित यादव की बुधवार को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. वह विभागीय काम से बाइक पर दुर्ग स्थित सीसीएफ कार्यालय जा रहे थे. इसी दौरान हादसा हुआ.

वनकर्मी की हादसे में मौत

जेवरा थाना क्षेत्र के समोदा पुल के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से वन आरक्षक की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि वनकर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

जांच में जुटी पुलिस, परिजनों को शव सौंपा

हादसे की सूचना मिलते ही जेवरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया और फिर शव परिजनों को सौंप दिया.

अज्ञात वाहन चालक की तलाश

पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके. फिलहाल आरोपी चालक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा

इस घटना की खबर मिलते ही कवर्धा वन विभाग में शोक की लहर दौड़ गई. विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मृतक वन आरक्षक के निवास पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं. विभाग की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया गया है.

विभागीय काम से दुर्ग जा रहे थे वनकर्मी

जानकारी के मुताबिक हाल ही में कवर्धा वन परिक्षेत्र में हुए बायसन शिकार मामले की जांच चल रही है. ललित यादव उसी क्षेत्र में पदस्थ थे और जांच से संबंधित विभागीय कार्यों में सहयोग के लिए दुर्ग जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया.

वन मंडल अधिकारी निखिल अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कवर्धा रेंज में पदस्थ वन आरक्षक ललित यादव विभागीय कार्य से दुर्ग जा रहे थे, तभी सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि वन विभाग मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.