Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

राजस्थान में हैवानियत: छात्रा को अगवा कर किया गैंगरेप, पीड़िता ने की आत्महत्या; इलाके में भारी तनाव

20

राजस्थान के बीकानेर जिले में 9वीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. छात्रा की उम्र 16 साल बताई जा रही है. दो आरोपियों ने छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना से आहत छात्रा ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली. घटना जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र की है.

घटना 22 जनवरी की बताई जा रही है. इलाके के दो युवक छात्रा को अगवा कर एक सुनसान जगह पर लेकर गए, जहां उसके साथ गैंग रेप किया. गैंग रेप से आहत छात्रा ने दूसरे दिन जहरीला स्प्रे पी लिया और इससे उसकी तबीयत खराब होने लगी. परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए पास के एक अस्पताल लेकर गए.उसकी हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि उसे वेंटिलेटर पर का रखा गया गया था. बुधवार को इलाज के दौरान पीड़िता छात्रा की मौत हो गई.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है. वहीं परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

कैसे हुई घटना?

पीड़िता छात्रा के भाई ने पुलिस ने दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन 22 जनवरी को स्कूल जा रही थी. रास्ते में गांव का एक युवक और उसका दोस्त जबरन उसे कार में बैठा लिया और किसी सुनसान स्थान पर लेकर गए. दोनों ने पहले उसे जान से मारने की धमकी थी और फिर गैंग रेप किया. घटना के बाद दो आरोपी मौके से फरार हो गए.

जब वह घर पहुंची तो उसके घटना की जानकारी दी और 23 जनवरी को उसने जहरीला स्प्रे ली लिया, जिस कारण उसकी तबीयत खराब हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि फरार दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.