Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गुना में लटेरी-सुठालिया रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत: दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की गई ... रायपुर में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: उरला और खमतराई के 20 ठिकानों पर एक साथ छा... छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में खुला जिले का पहला आधिकारिक UIDAI आधार सेवा केंद्र: अब क्षेत्रीय नागरिकों... ग्वालियर में ट्रक से 800 पेटी कश्मीरी सेब लूट की कहानी निकली झूठी: व्यापारी को 12 लाख का चूना लगाने ... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग वाली याचिका की खारिज: कहा- संविधान में ... प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई: सौरभ भारद्वाज को जवाब दाखिल करने के... मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर: दमोह में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा, भोपाल में ल... मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की अनोखी पंचायत: पति से अनबन के चलते पिछले तीन महीने से मायके में बैठी है... जबलपुर के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा: भोजन की छुट्टी के दौरान रतनजोत के बीज खाने से 5 मासूम बच्चों ... जबलपुर में भाजपा विधायक के साले की सनसनीखेज हत्या: MPEB सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान पहले मारी गोली...

Agra Raj Murder Case: आगरा में पुलिस मुठभेड़, राज मर्डर केस का शूटर अरबाज एनकाउंटर में ढेर

43

आगरा के राज चौहान हत्याकांड में मुख्य आरोपी अरबाज खान उर्फ मंसूरी आज सुबह पुलिस एनकांउट में मारा गया. एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक आरोपी पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहा था और रोकने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. वहीं पुलिस की जवाब कार्रवाई में वह मारा गया.

हत्या मामले में गठित पुलिस टीम मुख्य आरोपी अरबाज खान उर्फ मंसूरी निवासी खंदौली, आगरा को घटना में प्रयोग किए गए गए तमंचे की बरामदगी के लिए लेकर गई थी. इस दौरान आरोपी टेड़ी बगिया क्षेत्र में कांशीराम आवास के पास उपनिरीक्षक की सरकारी पिस्टल छीनकर भागा और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.

अरबाज खान की फायरिंग से आरक्षी मनोज कुमार, उपनिरीक्षक ऋषि घायल हो गए. वहीं उपनिरीक्षक हरेन्द्र कुमार थाना प्रभारी ट्रांस यमुना व निरीक्षक भानु प्रताप थाना प्रभारी कोतवाली के बुलट प्रूफ जैकेट पर एक-एक गोली लगी. पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी को एक गोली छापी में और दूसरी दाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया

पुलिस उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गई, जहां से उसे एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया और वहां पहुंचने पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. वहीं घायल दोनों पुलिसकर्मियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

क्या था पूरा मामला?

23 जनवरी 2026 की रात्रि में थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में राज चौहान नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था. थाना ट्रांस यमुना ने आरोपी मंसूरी के खिलाफा मुकदमा दर्ज किया था. पुलिस उपायुक्त नगर सैय्यद अली अब्बास के नेतृत्व में मामले की जांच करने के लिए 9 टीमों का गठन किया गया था. जिसके बाद मुख्य आरोपी अरबाज खान उर्फ मंसूरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.