Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

Ayodhya Case: नाबालिग से रेप मामले में मोईद खान बरी, अब वायरल हुआ सीएम योगी का विधानसभा वाला बयान

24

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 29 जुलाई 2024 को मोईद खान नाम के बेकरी वाले और उनकी बेकरी में काम करने वाले राजू खान के खिलाफ नाबालिग लड़की से गैंगरेप के आरोप में FIR दर्ज की गई थी. इस एफआईआर के बाद मोईद को जेल भेज दिया गया, इसके साथ ही उनका घर भी बुलडोजर से गिरा दिया गया था. इस मामले पर उस समय सीएम योगी ने विधानसभा में भी चर्चा की थी. हालांकि कोर्ट ने अब मोईद को बरी कर दिया है. बल्कि नौकर का दोषी पाया गया है. इसी के बीच अब सीएम योगी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

विधानसभा में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह मुद्दा उठाया था. उस दौरान उन्होंने सपा पर भी जमकर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि अयोध्या में मोईद खान जो समाजवादी पार्टी का नेता है. इसके साथ ही वह अयोध्या के सांसद की टीम का भी हिस्सा है.

सीएम योगी उस वीडियो में आगे कहते हैं कि उसने 12 साल की एक नाबालिग बच्ची दुष्कर्म के कृत्य में शामिल पाया गया है. उस वीडियो में सीएम कहते नजर आ रहे हैं कि अब तक समाजवादी पार्टी ने इस वीडियो पर कोई भी कार्रवाई नहीं की है. मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि यह सब क्या है. अब कोई समाजवादी पार्टी न बोले, आपका एक्टिव मेंबर है. सांसद के साथ रह रहा चल रहा है. लेकिन अति पिछड़ा वर्ग की बच्ची से इस तरह की हरकत करता है. इसके बाद भी उसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है.

दो साल बाद कोर्ट ने किया बरी

समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान को केस होने के बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था. हालांकि 2 साल चले इस मामले में कोर्ट ने नाबालिग बच्ची से रेप के मामले में बरी कर दिया है.बुधवार, 28 जनवरी को अयोध्या के POCSO कोर्ट ने मोईद को दोषमुक्त करार दिया है. वहीं दूसरी तरफ उनके नौकर राजू खान को पूरे मामले में दोषी माना गया है. जिसको 29 जनवरी को कोर्ट सजा सुनाएगी. DNA टेस्ट नेगेटिव आने के कारण मोईद को बाइज्जत बरी करार किया गया है.

परिवार का दावा- वीडियो भी बनाया

यह मामला अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मदरसा का है. पूरे मामले को लेकर परिवार का यह भी दावा था कि आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाया था.इसी के आधार पर वह बार-बार ब्लैकमेल कर महीनों तक रेप करते रहे, मामला जुलाई 2024 में तब सामने आया जब लड़की दो महीने की गर्भवती हो गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.