Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

Delhi Cold Wave: 5 डिग्री तक गिरा दिल्ली का पारा, अगले 48 घंटों में बारिश और तेज हवाओं की भविष्यवाणी

26

दिल्ली में दो दिन से मौसम सुहावना बना हुआ है, लगातार सर्द हवाएं चल रही हैं और ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग की ओर से राजधानी के लिए शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही दिल्ली के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है. आज भी दिल्ली न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

आने वाले दिनों में भी दिल्ली का तापमान इसी तरह का बने रहने की संभावना है. हालांकि, 27 जनवरी के लिए बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही 27 जनवरी को दिल्ली में बिजली कड़कने और आंधी-तूफान चलने की चेतावनी दी गई है. यानी दो दिन बाद दिल्ली का मौसम एक बार फिर से करवट लेगा.

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर लगातार जारी है. अब आगे भी कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. देश के कई हिस्सों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे 27 और 28 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है. वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और मध्य प्रदेश में भी इसी दौरान हल्की बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं.

दक्षिण भारत की बात करें तो 25 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद 2-3 दिनों में तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है और फिर दो दिनों में 3 से 5 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. महाराष्ट्र और गुजरात में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री बढ़ने के आसार हैं. हालांकि, गुजरात में तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है.

कोहरा, शीतलहर और ठंड का असर

25 और 26 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सुबह और रात के समय घना कोहरा छा सकता है. हिमाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी कोहरा देखने को मिल सकता है. 25 और 26 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की चेतावनी है. आने वाले तीन दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है. इसके साथ ही पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.