Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे चार नाबालिग— तीन की डूबने से मौत इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-प... ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीड... मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम ज... छठ महापर्व पर पटना में अनोखी शुरुआत, मात्र 2100 रुपए में हेलिकॉप्टर से करें गंगा घाटों के हवाई दर्शन झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी ... दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्... जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हा... ढाका यूनिवर्सिटी परिसर में एक रात में कई धमाके, अवामी लीग की छात्र शाखा की हड़ताल से बांग्लादेश में ... भारत सरकार का बड़ा कदम, रक्षा और एयरोस्पेस सेक्टर में विदेशी एआई मॉडल्स के इस्तेमाल पर रोक की तैयारी...

हांसी न्यूज़: भिवानी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हांसी में हाई अलर्ट, डॉग स्क्वायड ने खंगाला जिला सचिवालय

27

हांसी: भिवानी जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हांसी जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई। आगामी गणतंत्र दिवस को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन हांसी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वीरवार को पुलिस प्रशासन ने डॉग स्क्वायड की मदद से जिला सचिवालय और न्यायिक परिसर की सघन तलाशी अभियान चलाया तथा संदिग्ध वस्तुओं की जांच की।

तलाशी अभियान के दौरान शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह पुलिस टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने न्यायिक परिसर, जिला सचिवालय और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच करवाई। शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि मुख्यालय से सुरक्षा जांच और तलाशी अभियान चलाने के निर्देश प्राप्त हुए थे, जिसके तहत यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर हर संदिग्ध स्थान और वस्तु की जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

वहीं पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने स्पष्ट किया कि हांसी के नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। यह कार्रवाई पूरी तरह एहतियात के तौर पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और हर एंगल से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।

गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। तलाशी अभियान के चलते आमजन में भरोसा भी देखने को मिला और लोगों ने प्रशासन की सक्रियता की सराहना की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.