Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बलौदा बाजार में बड़ी स्ट्राइक: अवैध धान के परिवहन पर एक्शन, प्रशासन ने जब्त किया 313 क्विंटल अनाज

15

बलौदा बाजार: पूरे छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2025 से धान खरीदी चल रही है. 31 जनवरी तक धान खरीदी का समय सरकार ने रखा है. किसान लगातार मांग कर रहे हैं कि धान खरीदी की तारीख को आगे बढ़ाया जाए, ताकि किसानों का एक एक दाना खरीदा जा सके. कांग्रेस भी लगातार ये मांग उठा रही है कि धान खरीदी की तारीख को बढ़ाना चाहिए. शासन की भी कोशिश है कि सभी किसानों का धान खरीदी केंद्र तक पहुंच जाए. शासन की ओर से मिलने वाली सुविधाओं में सेंधमारी की भी कोशिशें जारी हैं.

इसी कड़ी में गुरुवार को संयुक्त जांच टीम द्वारा अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 313 क्विंटल अवैध धान परिवहन कर रहे ट्रक को पकड़ा गया. पकड़ा गया धान करीब 313 क्विंटल के करीब है, जिसकी अनुमानित कीमत 7 लाख से ज्यादा बताई जा रही है.

313 क्विंटल अनाज हुआ जब्त

बताया गया कि जांच टीम भाटापारा द्वारा अवैध रूप से धान परिवहन कर रहे ट्रक क्रमांक CG07BU1916 को जांच के लिए रोका गया. गाड़ी की जब तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में धान रखा पाया गया. जांच टीम ने गाड़ी के ड्राइवर से धान से संबंधित कागजात मांगे तो उसने आनाकानी की. जिसके बाद टीम ने सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने बताया गया कि वो अवैध तरीके से धान का परिवहन कर रहा है. जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए 313 क्विंटल जब्त कर भाटापारा मंडी के सुपुर्द किया गया. कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज किया है.

धान उपार्जन केन्द्र सीरियाडीह के निरीक्षण के दौरान पकड़ी गई

जांच टीम ने कहा, लवन तहसील अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र सीरियाडीह के निरीक्षण के दौरान उपार्जन केन्द्र के बाहर ट्रेक्टर में रखे 29 बोरी धान को अवैध रूप से पाये जाने पर हंसुराम पिता वेदप्रकाश से जब्त कर ग्राम पंचायत सचिव को सुपुर्द किया गया. गौरतलब है कि कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर अवैध धान परिवहन एवं भण्डारण सहित बिचौलियों पर सख़्ती से कार्रवाई की जा रही है. इसके साथ ही धान का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है, जिसमें कम धान मिलने पर अतिरिक्त रकबा को समर्पण कराया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.