Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...

रतलाम में खूनी खेल: चाइनीज मांझे से बाइक सवार का कटा गला, रील बनाने में मस्त पुलिस की हकीकत आई सामने

29

रतलाम : गुरुवार को चाइना डोर ने फिर कहर बरपाया. चाइनीज डोर में फंसकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना कस्तूरबा नगर क्षेत्र की है. बाइक सवार 50 वर्षीय इंदर शर्मा के सामने अचानक चाइनीस मांझा आ गया. बाइक सवार को नाक, गाल और हाथ पर कट लगे हैं. वहीं बचने के प्रयास में बाइक सवार के हाथ-पैर भी जख्मी हो गए. घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना का सीसीटीवी फुटेज

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि बाइक से जा रहे व्यक्ति के सामने चाइना डोर आ जाती है, जिसे वह हाथ से रोकने की कोशिश करते है. बाइक सवार के नाक, गाल और अंगूठे पर कट लग जाता है और इसी बीच उनकी बाइक डिवाइडर से टकराकर गिर जाती है.

प्रत्यक्षदर्शी किशन सोनी ने बताया “जैसे ही वह नीचे गिरे तो हम लोग दुकान से दौड़कर बाहर आए और देखा कि उनके गले और हाथ में चाइनीस मांझा उलझा हुआ है. काफी खून बह रहा था. इसी दौरान उन्हें हम लोग निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार किया जा रहा है.”

ईटीवी भारत ने किया था स्टिंग ऑपरेशन

मकर संक्रांति के पूर्व रतलाम पुलिस के अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर रील जारी कर यह दावा किया था कि रतलाम शहर में कहीं भी चाइनीस मांझा नहीं बिक रहा है और लोगों से अपनी सुरक्षा का इंतजाम खुद कर लेने का जुगाड़ लगाना भी एडिशनल एसपी राकेश खाखा ने रील में बताया था. ईटीवी भारत की टीम ने शहर के टाटानगर, गांधीनगर और अन्य जगह पर प्रतिबंधित चाइनीस मांझा बिकने की खबर को प्रमुखता के साथ दिखाया था.

पुलिस के दावों की पोल खुली

घटनाक्रम ने एक बार फिर पुलिस अधिकारियों के दावे की पोल खोल दी है. यदि चाइनीस मांझा बिक नहीं रहा है तो बड़ा सवाल यह भी है कि रतलाम शहर में आखिर प्रतिबंधित चाइनीस मांझा आया कहां से है. जिसमें उलझ कर लोग घायल हो रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.