Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
US President Trump News: यूएनजीए के 81वें सत्र में डोनाल्ड ट्रंप के बड़े ऐलान, ईरान और गाजा संकट पर ... India Bangladesh Relations: भारत ने बांग्लादेशी पत्रकारों के लिए शुरू किया स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम... India Foreign Policy News: संयुक्त राष्ट्र महासभा बैठक में भारत की कूटनीतिक जीत, विसेग्राद ग्रुप और ... Delhi Riots Case Update: शरजील इमाम को 4 से 10 अक्टूबर तक मिली अंतरिम जमानत, अदालत ने लगाई ये सख्त श... Traffic Challan Rules Protest India: विवादित चालानों के निपटारे के खिलाफ वकीलों का बड़ा प्रदर्शन, ती... Cleanup Campaign in Gurgaon: मध्य प्रदेश से शुरू हुआ सफर अब दिल्ली और गुरुग्राम तक पहुंचा, वीडियो हु... Labour Welfare News Delhi: दिल्ली में शुरू हुई मोबाइल श्रमिक सेवा, जानिए कैसे काम करेंगी ये वैन और क... Financial Fraud News India: फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप के जरिए ठगी का पर्दाफाश, Paytm और HDFC ट्रांजैक्शन ... Ind vs Jpn T20 News: सानो स्टेडियम में जापानी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी, अक्षर प... Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची ...

सावधान! न नान न पूड़ी… भारतीयों की इस फेवरेट ‘रुमाली रोटी’ को हेल्थ एक्सपर्ट्स ने बताया ‘स्लो पॉइजन’

22

भारतीय खानपान को दुनिया भर में पसंद किया जाता है. यहां मसालेदार वड़ा पाव से लेकर दाल बाटी जैसी ढेरों डिशेज पॉपुलर हैं. इनका स्वाद बेहतर शानदार होता है और इनके दीवाने न चाहते हुए भी इन्हें इग्नोर नहीं कर पाते हैं. भारतीय फूड्स को अब विदेशी धरती पर भी पसंद किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीयों की एक फेवरेट रोटी को दुनिया के Worst Foods की लिस्ट में शामिल किया गया है. ये वैसे चौंकाने वाला है क्योंकि इस रोटी को भारतीय शादी या पार्टी में बडे़ शौक से खाया जाता है. कुछ लोग तो इसे शरीर के लिए हेल्दी तक मानते हैं.

यहां हम न नान की बात कर रहे हैं और न ही तेल में डीप फ्राई हुई पूड़ी की. ये रेटिंग फूड रेटिंग प्लेटफॉर्म टेस्ट एटलस ने जारी की है. टेस्ट एटलस के इंस्टा अकाउंट पर अच्छे और खराब के अलावा दुनिया भर की अलग-अलग डिशेज के वीडियो आप देख सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं भारतीयों की किस रोटी को खराब बताया गया है.

टेस्ट एटलस की फूड रेटिंग । Taste Atlas Food Rating

टेस्ट एटलस ऐसा ऑनलाइन फूड प्लेटफॉर्म है जो अपनी रेटिंग के अलावा दुनिया भर की यूनिक डिशेज को शेयर करता है. हर साल ये बेस्ट और खराब फूड्स की रेटिंग जारी करता है. जिसमें हर देश की किसी न किसी डिश को शामिल किया जाता है. इसकी ओर से वर्ल्ड के बेस्ट क्यूजिन के अलावा बेस्ट फूड वाले शहरों की लिस्ट भी दी जाती है. इसकी ओर से नई लिस्ट जारी की गई है जिसमें खराब डिशेज का नाम है. इसमें भारतीयों की फेवरेट मिस्सी रोटी भी शामिल है. खास बात है कि इसे शादियों में बड़े शौक से साग या पालक पनीर के साथ खाया जाता है. बेसन से तैयार होने वाली इस रोटी में जीरा, सूखा धनिया और दूसरे मसाले तक डाले जाते हैं.

शादियों की बात करें तो यहां गरमा गरम मिस्सी रोटी पर वाइट बटर रखकर परोसा जाता है जिसका स्वाद बहुत शानदार होता है. वैसे लिस्ट में इसे सबसे खराब बताए जाना अपने आप में चौंकाने वाला है. लिस्ट में मिस्सी रोटी को 55वें नंबर पर रखा गया है और इसे 2.4 स्टार दिए गए हैं.

सबसे पहले नंबर पर स्वीडन की डिश Pizza Vulkanen को रखा गया है. जिसकी रेटिंग सिर्फ 1.6 स्टार रखी गई है. 100वें नंबर के फूड की बात करें तो इसपर रूस की डिश को लिस्ट किया गया है. इसका नाम Indigirka Salad है.. चलिए आपको बताते हैं कि मिस्सी रोटी कैसे बनाई जाती है.

मिस्सी रोटी को बनाने की आसान रेसिपी । Recipe of Missi roti at home

इसे बनाने के लिए आपको गेहूं और बेसन के आटे की जरूरत पड़ेगी. आप चाहे तो इसमें बारिक प्याज भी डाल सकते हैं. इसके अलावा हरी मिर्च, हरा धनिया, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक की जरूरत पड़ेगी.

एक गेहूं के आटे में आधे कप बेसन मिलाएं. इसमें 1 बारीक कटा हुआ प्याज, 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 2 टेबलस्पून हरा धनिया, आधा चम्मच अजवाइन, एक चौथाई कप लाल मिर्च पाउडर, हल्दी ¼ टीस्पून और एक या दो छोटे चम्मच तेल-घी डालें. अब पानी की मदद से इस आटे को गूंथ लें और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें. आप इसे तवे या घर पर ही प्रेशर कुकर को तंदूर की तरह यूज करके तैयार कर सकते हैं. वैसे इस भारतीय रोटी का स्वाद बेहद शानदार होता है और इसे ठंड के दौरान ही ज्यादा खाया जाता है. पालक पनीर या साग के साथ खाने में ये बहुत टेस्टी लगती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.