Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा मामला

27

जालंधर: धीना में रहते भारतीय सेना के पूर्व कर्नल को ठगों ने शून्या ट्रेडिंग एप में पैसे इंवैस्ट करने का लालच देकर उनसे 37.66 लाख रुपए ठग लिए। पूर्व कर्नल ने इस संबंधी जालंधर पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद साइबर क्राइम सेल ने 9 लोगों पर एफ.आई.आर. दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पूर्व कर्नल अशोक कुमार निवासी धीना ने कहा कि जुलाई 2025 में व्हाट्स एप के जरिए उन्हें एक मैसेज आया था जिसमें शून्या ट्रेडिंग एप के जरिए पुलिस इंवैस्ट करने पर अच्छे रिटर्न का भरोसा दिया गया था। उन्होंने उक्त कंपनी के बारे इंटरनैट पर भी सर्च किया जिसमें सब कुछ सही था।

उन्होंने कहा कि 3 जुलाई से लेकर 3 सितम्बर तक उन्हें लालच देकर उनसे 37 लाख 66 हजार 144 रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए लेकिन बताए हुए समय पर रिटर्न का समय आने पर जिन जिन लोगों ने उनके साथ सम्पर्क किया उन सभी ने फोन उठाने बंद कर दिए और मैसेज का भी जवाब देना बंद कर दिया। जैसे ही पुलिस के पास शिकायत पहुंची तो जिन-जिन नंबरों से पूर्व कर्नल से फोन आए और जिन जिन बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए उन सभी बैंक खातों के उपभोगता व मोबाइल नंबर से सिम कार्ड होल्डरों की डिलेट लेकर पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

नामजद हुए लोगों में मनीष पुत्र मधुकर पांडे निवासी नागपुर, मुसैद रजा पुत्र हाफिजुल्ला खान निवासी दमन, रितू पुत्र इंदरपाल निवासी जगतपुरा दिल्ली, थानीगचालम पुत्र पेरूमुल निवासी अन्ना नगर, कांचिपुरम, तमिननाडू, मानिक अग्रवाल पुत्र राकेश अग्रवाल निवासी बुलंदशहर यू.पी., गोपाल पुत्र मंटू पासवान निवासी पानीपत, जसपाल सिंह पुत्र करम सिंह निवासी गुजरात, इंनोवेटर्स फूड स्लियूशन केयर ऑफ कुब टावर, तेलगांना, आजाद नेशनल केयर ऑफ आजाद नेशनल मॉडल स्कूल, मेवात, हरियाणा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि वह आरोपियों के बैंक खातों और मोबाइलों की डिटेल्स निकलवा कर आरोपियों का सुराग लगा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.