लुधियाना में देर रात बड़ा हादसा! चंडीगढ़ रोड पर अचानक गिरी सोसाइटी की दीवार, मलबे की चपेट में आने से मची चीख-पुकार
लुधियाना : लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर वर्धमान इलाके के पास गत रात अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात MIG फ्लैट्स में सोसाइटी की एक दीवार अचानक गिर गई। इस कारण वहां खड़ी 2 कारें चपेट में आ गई। वहीं घटना के बाद लोग सहम गए। वहीं राहत ये रही कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ।
वहीं ये घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। वहीं मौके पर आए लोगों का कहना है कि इस दीवार की हालत खराब थी और सोसाइटी प्रबंधन व प्रशासन को कई बार इस बारे में जानकारी दी गई थी पर इसकी मुरम्मत नहीं करवाई गई। इसके बाद ये हादसा हो गया। वहीं लोगों का कहना है कि यहां बच्चे खेतले हैं और अगर दिन के समय से हादसा होता को भारी नुकसान हो सकता था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.