Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Ambala Road Accident: अंबाला के साहा चौक पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार पोल से टकराई; पति की मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती

19

बराड़ा: अम्बाला-जगाधरी मार्ग पर साहा चौक पर आज सुबह तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण कार साहा चौक से टकरा गई। हादसे के समय कार में एक दंपति सवार था। इस भीषण टक्कर में कार चला रहे पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार साहा चौक पर रिफ्लेक्टर या कोई स्पष्ट सूचना संकेत न होने के कारण हादसा हुआ। सुबह के समय कोहरा अधिक होने से चालक को चौक का अंदाजा नहीं लग पाया और कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अम्बाला का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.