Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

Child Marriage Case: नाबालिग की शादी कराने वाले 13 लोगों पर केस दर्ज, पुलिस ने ऐन वक्त पर रुकवाया बाल विवाह; जानें पूरा मामला

2

करनाल: कुंजपुरा क्षेत्र में बाल विवाह के एक मामले में नाबालिग लड़की की शादी कराई जाने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी द्वारा जांच कराए जाने के बाद दस्तावेजों और ब्यानों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ है कि जिस समय लड़की की शादी की गई थी उस समय उसकी उम्र महज 16 साल 28 दिन की थी। कुंजपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

उधर, मामले में लड़के पक्ष की ओर से ब्यान दर्ज कराए गए हैं। लड़के की जन्मतिथि 5 फरवरी 2002 है और 13 दिसंबर 2024 को कुंजपुरा में हुई थी। उस समय लड़के की उम्र 22 साल 10 महीने और 8 दिन की थी। और शादी के समय लडका बालिग था। महिला एएसआई सुदर्शन थाना कुंजपुरा ने बताया कि नाबालिग लड़की में की शादी कराए जाने की सीडब्ल्यूसी से रिर्पोट मिली थी। नाबालिग शादीशुदा लड़की एक महीने की गर्भवती थी जिसका गर्भपात हो गया था। शादी करवाने वाले पंडित सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि स्कूल रिकॉर्डसे लड़की की उम्र स्पष्ट हुई है। स्कूल त्याग प्रमाण पत्र के अनुसार लड़की की जन्मतिथि 15 नवंबर 2008 है और जिस दिन लड़की की शादी हुई उस दिन लड़की की उम्र 16 साल 28 दिन थी। स्कूली दस्तावेजों में दी गई लड़की के जन्म की तारीख व 13 दिसंबर 2024 को शादी की तारीख लड़की के नाबालिग होने का प्रमाण है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.