Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भीड़ का खूनी इंसाफ! चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; इलाके में तनाव के बाद पुलिस तैनात

18

रांची: जिले में मोटर चोरी के आरोप में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. यह घटना रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में त्वरित कारवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

क्या है पूरा मामला

रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के चांया गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. तुलसी नायक के 18 वर्षीय बेटे विक्की नायक को ग्रामीणों ने सिंचाई मशीन चोरी के संदेह में बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. मामले की जानकारी जब पुलिस के पास पहुंची तब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित चार को गिरफ्तार कर लिया.

मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह करीब दस बजे की बताई जा रही है. ग्रामीणों ने विक्की नायक और उसके साथी विवेक मुंडा को पकड़ लिया और गांव की बैठक में ले जाकर मशीन चोरी का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी. विक्की ने आरोप कबूलने से इनकार कर दिया, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने लात-घूंसे और डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी.

गंभीर रूप से घायल विक्की को परिजनों ने बुढ़मू सीएचसी ले गए. जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही बुढ़मू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

आठ दिन बाद भी पुलिस को नहीं दी गई सूचना

बताया जाता है कि लगभग आठ दिन पहले पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि कामेश्वर यादव और विष्णु यादव के कुएं से पानी मशीन चोरी हो गई थी. चोरों ने चार दिन बाद कामेश्वर की मशीन को उनके कुएं के पास वापस रख दिया था, लेकिन विष्णु यादव की मशीन अब तक नहीं मिली. आश्चर्यजनक रूप से दोनों ने इस चोरी की कोई सूचना थाने को नहीं दी थी. ग्रामीणों ने खुद ही छानबीन शुरू की और विक्की पर शक जताया.

मृतक विक्की की मां भुटकी देवी ने बताया कि गुरुवार रात को कामेश्वर यादव उर्फ सरपंच उनके घर आया और विक्की पर मोटर चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की बैठक में इसे कबूल करना होगा. अगली सुबह विक्की शौच के लिए तालाब की ओर गया, जहां से दो लोगों ने बाइक पर बैठाकर उसे बैठक में ले गए. वहां आरोप कबूलने का दबाव बनाया गया. जब विक्की कबूलने से इनकार कर दिया तो उसकी पिटाई शुरू कर दी.

सात नामजद सहित दर्जनों पर हत्या का केस

परिजनों की शिकायत पर बुढ़मू पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए सात नामजद आरोपी कामेश्वर यादव, सरूला मुंडा, बबिया मुंडा, रामजीत महतो, मानव यादव, बिनोद उरांव और विजय मुंडा सहित दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया. मुख्य आरोपी कामेश्वर यादव सहित चार को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि अन्य कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

मामले पर थाना प्रभारी नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्य नामजद आरोपी कामेश्वर यादव सहित चार को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है.

कानून हाथ में ले रहे ग्रामीण

वहीं, शुक्रवार की रात जब विक्की का शव गांव पहुंचा तब जानकारी हुई कि पिटाई की वजह से विक्की की मौत हो चुकी है. विक्की का शव घर पहुंचते ही परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. मां भुटकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण न्याय की यह घटना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि चोरी जैसी घटनाओं की सूचना थाने में दें, न कि खुद कार्रवाई करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.