Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Ludhiana Police Raid: लुधियाना के इस इलाके में पुलिस की बड़ी दबिश, चारों तरफ से की नाकेबंदी; गैंगस्टर या ड्रग्स के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन

4

लुधियाना: महानगर में नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने आज सुबह-सुबह एक बड़ा अभियान छेड़ा है। डीजीपी शशी प्रभा के नेतृत्व में लुधियाना पुलिस की भारी नफरी ने जवाहर नगर कैंप इलाके को पूरी तरह से सील कर कासों सर्च ऑपरेशन चलाया।

सुबह होते ही जब पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाते हुए जवाहर नगर कैंप में दाखिल हुईं, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस ऑपरेशन के दौरान इलाके के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स को सील कर दिया गया। नशा तस्करों के संदिग्ध ठिकानों और घरों पर ताबड़तोड़ रेड की गई। पुलिस ने चप्पे-चप्पे को खंगाला और संदिग्धों की गहनता से पूछताछ की।

ताजा जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रेड के दौरान कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। डीजीपी शशी प्रभा खुद इस पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रही हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस के पास कुछ पुख्ता इनपुट थे, जिसके आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है। अभी पुलिस की टीमें इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। पुलिस अधिकारी जल्द ही इस मामले में प्रेस वार्ता कर बड़ी बरामदगी और गिरफ्तारियों का खुलासा कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.