Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

विराट कोहली की बदलेगी किस्मत! इंदौर ODI से पहले महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल, पत्नी अनुष्का के साथ लिया बाबा का आशीर्वाद

7

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाना है. इस मुकाबले के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पहले ही इंदौर पहुंच चुकी है और तैयारियों में जुटी हुई है. सीरीज के निर्णायक मैच से पहले पूरी टीम खुद को धार दे रही है. अब इंदौर आए हैं तो पास में ही उज्जैन जाकर महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन न किए जाएं, ऐसा शायद ही होता है. बस यही सिलसिला टीम इंडिया में भी चल रहा है. कोच गौतम गंभीर के बाद अब टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी महाकाल की शरण में पहुंचकर भक्ति में लीन हो गए. कोहली के साथ टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव भी इस खास दर्शन का हिस्सा बने.

भस्म आरती में शामिल हुए कोहली-कुलदीप

मैच से एक दिन पहले शनिवार 17 जनवरी को विराट कोहली और कुलदीप यादव विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने बाबा के दरबार मे पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद लिया. महाकाल दर्शन के लिए आए ये दोनों दिग्गज क्रिकेटर सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में भी शामिल हुए. जानकारी के मुताबिक, इस दौरान कोहली और कुलदीप करीब 2 घंटे तक मंदिर प्रांगण में रहे और नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी. आरती के दौरान दोनों ने शिवजी का जाप भी किया.

जाहिर तौर पर विराट कोहली जैसा सुपरस्टार पहुंचा था, तो मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था भी खास थी और साथ ही उनसे मिलने वालों की भी भीड़ थी. मगर कोहली और कुलदीप ने भक्ति और दर्शन में पूरा समय बिताया. फिर जाने से पहले महाकालेश्वर मंदिर समिति ने दोनों को बाबा महाकाल का प्रसाद और तस्वीर भेंट. उन्होंने गर्भगृह की चौखट से बाबा महाकाल के दर्शन कर जल अर्पित किया. इससे पहले शुक्रवार को ही टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर और विकेटकीपर केएल राहुल भी मंदिर में पहुंचे थे.

इंदौर में पलटेगी कोहली की किस्मत?

अब कोहली समेत पूरी टीम इंडिया तो यही उम्मीद करेगी कि 18 जनवरी को जब होलकर स्टेडियम में वो न्यूजीलैंड का सामना करने उतरेगी तो महाकाल का आशीर्वाद उनके साथ रहे और वो कीवी टीम को शिकस्त देकर सीरीज अपने नाम करें. कोहली के लिए ये मैच बेहद अहम होगा क्योंकि ये एक ऐसा मैदान है, जहां उनका बल्ला वनडे क्रिकेट में बिल्कुल भी नहीं चला है. दुनियाभर के अलग-अलग मैदानों में शतकों की बारिश करने वाले कोहली ने होलकर स्टेडियम में 4 पारियों में सिर्फ 99 रन ही बनाए हैं. शतक तो दूर उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी नहीं निकला है. ऐसे में वो इस मैदान पर अपने रिकॉर्ड को सुधारने की उम्मीद करेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.