Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...

AAP सरकार पर बरसे डॉ. कृष्ण मिड्ढा! बोले- ‘पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, इसे दबाना नामुमकिन’; मान सरकार को दी कड़ी नसीहत

23

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने पंजाब में चल रही राजनीतिक विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने पंजाब केसरी समूह पर लगातार हो रही कार्रवाइयों को लोकतंत्र पर हमला करार देते हुए कहा कि पत्रकारिता को इस तरह दबाया या परेशान नहीं किया जा सकता।

डॉ. मिड्ढा ने कहा, “पंजाब की सरकार और आम आदमी पार्टी को कहना चाहता हूं कि जिस प्रकार पंजाब केसरी समूह को परेशान किया जा रहा है, ये बात सही नहीं है। पत्रकारिता अखबार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, उनको हर तरीके से लिखने का अधिकार है। पंजाब केसरी जब से लिख रहा है, तब हिंदुस्तान गुलाम था। चाहे पंजाब में उग्रवाद रहा हो, उससे भी नहीं डरा पंजाब केसरी। चाहे अंग्रेजों के खिलाफ लिखने का काम किया हो, वहां भी ये नहीं डरे। लेकिन आज पंजाब सरकार पंजाब केसरी से घबरा गई है।”

उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा, “आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सिक्खत खाने के बाद अपने आप को बड़ा परेशान महसूस कर रहे हैं। उनको लग रहा है कि पंजाब से भी उनकी सरकार चली जाएगी। लेकिन केजरीवाल को समझना चाहिए कि इस प्रकार किसी भी अखबार को रोका नहीं जा सकता, किसी पत्रकार का गला नहीं दबा सकते।”

डॉ. मिड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को संबोधित करते हुए कहा, “मैं पंजाब के मुख्यमंत्री मान साहब से यही कहना चाहता हूं कि आपको निशाना बनाया जा रहा है और तुम्हारे कंधे पर बंदूक रखकर चलाई जा रही है। मान साहब, तुमको जो ये आदेश मिला है, ये गलत हैं। आपने अभी तक पंजाब में जितना भी राज किया है, निर्भीक होकर किया है। आप इस प्रकार पंजाब केसरी समूह को परेशान मत करो। आज पंजाब और हिंदुस्तान की जनता ये सब देख रही है। पंजाब की जनता एक-एक बात का बदला लेगी।”

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “आज किसी को मारने के लिए बंदूक, गोली, तलवारों की जरूरत नहीं है। आज वोट से मारा जा सकता है। आप ध्यान रखना, पंजाब में चुनाव आने वाले हैं और पंजाब की जनता आपको खिड़-खिड़ कर देगी। मैं मान साहब को कहना चाहता हूं कि ऐसे ओछी मानसिकता मत रखो।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.