Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सावधान! गुजरात में मौत का जाल बुन रहा मांझा: 48 घंटे में 6 ने गंवाई जान, 800 से ज्यादा पहुंचे इमरजेंसी

6

गुजरात में पतंग उत्सव की मस्ती के बीच दो दिन (14-15 जनवरी) को मांझे की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई. वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. कई शहरों में मांझे की वजह से लोगों के घायल होने की घटनाएं हुईं. अब तक 805 इमरजेंसी कॉल दर्ज की गई हैं. हालांकि पिछले साल की तुलना में इस साल इमरजेंसी मामलों में कमी आई है.

गुजरात में एक बार फिर पतंग का मांझा मौत का मांझा बनकर सामने आया. मकर संक्रांति के दिन सूरत में मांझे की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई. वहीं भरूच के जंबूसर के पिलुदरा गांव में पतंग के मांझे से गला कटने से एक युवक की मौत हो गई. बाइक से जा रहे युवक की गर्दन मांझे से कट गई. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

मांझे से गला कटने से नाबालिग की मौत

दूसरी ओर, अरावली में पतंग की डोर से गला गला कटने से एक नाबालिग की मौत हो गई. बयाड के चोइला गांव में मोपेड चला रहे 17 साल के तीर्थ नाम के एक लड़के का मांझे से गला कट गया. लड़के को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बाइक से जा रहे पिता-पुत्र घायल

वहीं पंचमहल में दवाड़ा के पास भी एक बाइक सवार पतंग के मांझे की वजह से घायल हो गया. घर से हलोल जा रहा एक युवक चेहरे पर मांझा लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे हलोल और बाद में वडोदरा रेफर कर दिया गया. दूसरी ओर, नवसारी में गणदेवी रोड पर भी एक बाइक सवार का एक्सीडेंट हो गया. पिता और बेटा बाइक से गुजर रहे थे, तभि मांझे की चपेट में आ गए, जिससे पिता के नाक और कान पर गहरा कट लग गया.

सूरत में मांझे ने ले ली 4 की जान

उत्तरायण (मकर संक्रांति) का त्योहार कई परिवारों में मातम लेकर आया है. सूरत में पतंग की डोर की वजह से हुए अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की जान चली गई. सूरत में एक परिवार के पति, पत्नी और बेटी की पुल से गिरने से मौत हो गई, जबकि एक युवक की गर्दन में डोर फंसने से मौत हो गई.

पतंग की डोर फंसने पुल के नीचे गिरी बाइक

सूरत में वेड रोड और अडाजन को जोड़ने वाले पुल पर एक चौंकाने वाला हादसा हुआ. 35 साल के रेहान अपनी पत्नी और 7 साल की बेटी आयशा के साथ सुभाष गार्डन से लौट रहे थे. पतंग की डोर फंसने से रेहान का बैलेंस बिगड़ गया. बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद तीनों सदस्य पुल से नीचे गिर गए. इस भयानक हादसे में रेहान और मासूम आयशा की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उनकी पत्नी रेहाना नीचे खड़े रिक्शे पर गिर गईं और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

सूरत के वेसू इलाके में भी मांझे की वजह से एक भयानक हादसा हुआ. लाल घोड़ा इलाके में एक 23 साल का युवक अपनी मोपेड से गुजर रहा था, तभी पतंग की डोर उसके गले में फंस गई. गंभीर चोटों और ज्यादा खून बहने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.