Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Jalandhar West में चोरों का आतंक, सैलून के ताले तोड़कर दिया घटना को अंजाम

5

जालंधर: शहर के वेस्ट क्षेत्र में झगड़े और चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला मॉडल हाउस के न्यू करतार नगर इलाके का है, जहां एक सैलून में चोरी की वारदात हुई। सैलून संचालक सलीम ने बताया कि सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी दुकान के शटर के ताले टूटे हुए हैं।

सूचना मिलने के बाद जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि चोर रात के समय शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस आए थे। चोर दुकान से करीब 3500 रुपये नकदी और सैलून में इस्तेमाल होने वाली एक मशीन चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.