Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग तेज: अनशन पर बैठे राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, NDA विधायक... मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल...

Diwali से पहले ऑटोमोबाइल सेक्टर में बूम, Pushya Nakshatra और Dhanteras पर वाहन खरीदने के लिए सर्वाधिक बुकिंग

36

इंदौर। दीपावली से पहले ही बाजार में खरीदी का उल्लास दिखाई देने लगा है। रियल एस्टेट के बाद सबसे ज्यादा खरीदी-बिक्री आटोमोबाइल सेक्टर में हो रही है। इंदौर मध्य प्रदेश का ऑटोमोबाइल का गढ़ है और यहां पूरे प्रदेश से लोग वाहन खरीदने पहुंच रहे हैं।

इससे शहर में ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। आसान फाइनेंस की सुविधा और नए-नए माडलों के अलावा आकर्षक उपहार ने दीपावली के उत्साह को बढ़ा दिया है। पुष्य नक्षत्र और धनतेरस के लिए लोग बुकिंग करवा रहे हैं। सर्वाधिक वाहन इन्हीं दो दिन बिकेंगे।

दीपावली के लिए सबसे ज्यादा बुकिंग

  • इंदौर जिले में परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 31 लाख से अधिक वाहन रजिस्टर्ड हैं। इसमें 21 लाख से अधिक दोपहिया और साढ़े पांच लाख चार पहिया वाहन हैं। अक्टूबर माह में 14 हजार से अधिक वाहन अभी तक रजिस्टर्ड हो चुके हैं।
  • दीपावली पर सर्वाधिक वाहनों की बुकिंग है। 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र और 29 अक्टूबर को धनतेरस पर सर्वाधिक वाहनों की बुकिंग इंदौर के शोरूमों पर हुई है। कई मॉडल में लंबी वेटिंग है, तो कई मॉडल में पसंद के कलर नहीं मिल पा रहे हैं।
  • हर्ष हुंडई के मैनेजर मुकेश वैष्णव का कहना है कि विगत वर्ष की अपेक्षा इस बार ग्राहकों का रुझान कार सेगमेंट में रोवस्ट ग्रीन कलर और सनरूफ मॉडल में सर्वाधिक है। कम कीमत वाले सेगमेंट में भी कंपनियों ने सनरूफ मॉडल लांच किए हैं।

20 प्रतिशत का उछाल

ऑटोमोबाइल सेक्टर के जानकारों का कहना है कि गत वर्ष की अपेक्षा इस बार दीपावली पर 15 से 20 प्रतिशत वाहनों की बिक्री में उछाल रहेगा। पुष्य नक्षत्र के विशेष संयोग के कारण लोग इस दिन अधिक वाहनों की बुकिंग करवा रहे हैं। धनतेरस की तरह पुष्य नक्षत्र पर सर्वाधिक वाहनों की बिक्री होगी।

दीपावली ऑफर भी लुभा रहे

वाहन निर्माता कंपनियों द्वारा ग्राहकों को विभिन्न मॉडल पर कई तरह के आकर्षक उपहार दिए जा रहे हैं। कहीं कैशबैक, कहीं डाउन पेमेंट में कमी, तो कहीं वाहन की एसेसरीज में छूट दी जा रही है। कंपनियों ने अपने कई मॉडल के दाम दीपावली ऑफर में कम किए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.