Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अटारी बॉर्डर पर BSF का बड़ा एक्शन: संदिग्ध घुसपैठिया गोलीबारी में ढेर, राष्ट्रीयता की जांच जारी जालंधर जिमखाना क्लब चुनाव पर सस्पेंस: 23 की जगह 30 अगस्त को हो सकती है वोटिंग, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जा... पंजाब विधानसभा चुनाव में एलजेपी का बड़ा दांव: सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, हर सोमवार पंजाब ... कपूरथला के काला संघियां में दहशत: कपड़ा कारोबारी की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वार... बटाला ग्रेनेड हमला मामला: पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता, ISI-BKI मॉड्यूल का तीसरा आतंकी करनजीत उर्फ 'बच्... गुरदासपुर में कनाडा भेजने के नाम पर 35 लाख की ठगी: जालंधर के ट्रैवल एजेंट पर केस दर्ज, पुलिस जांच शु... "सिद्धू मूसेवाला की तरह 5 गोलियां मारकर ली बेटे की जान": लुधियाना हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तार... जालंधर पुलिस की बड़ी रणनीति: इंटेलिजेंस पुलिसिंग और फील्ड गश्त पर जोर, अपराधियों पर 'जीरो टॉलरेंस' न... पंजाब के 3 जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट सीएम नायब सैनी का फैसला: रोहतक, महम, पानीपत और करनाल में लगेंगी टिशू कल्चर लैब; गन्ने का उत्पादन व र...

पुलिस की सख्त कार्रवाई, बिहार से अफीम की सप्लाई करने के लिए आया युवक काबू

23

लुधियाना: बिहार से पंजाब में अफीम की सप्लाई करने के लिए आए युवक को सी.आई.ए. थाना जी.आर.पी. की टीम ने काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान बिहार के रहने वाले प्रिंस 21साल के रूप में की है।

इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर बीरबल की टीम रेलवे स्टेशन पर बन रही नई इमारत के अंदर के रास्ते से गश्त करते हुए जा रही थी तो उक्त युवक पुलिस से छुप कर इस रास्ते से जा रहा था। जो कि पुलिस को देख कर घबरा कर वापस जाने लगा। जब उसे पकड़ कर उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के सामान से 500 ग्राम अफीम बरामद की गई। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किस को अफीम की सप्लाई करने के लिए आया था और पहले भी कितनी बार चक्कर लगा चुका है। आरोपी से पता लगाया जा रहा है कि आरोपी अफीम कहां से लेकर आया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.