Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

बस्तर में किसान परेशान, नहीं खरीदा जा रहा धान, कर्ज लिए किसान सरकारी दफ्तरों का लगा रहे चक्कर

30

बस्तर: छत्तीसगढ़ में नवंबर महीने से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है. राज्य के अधिकतर जिलों में टोकन काटकर धान खरीदा जा रहा है, लेकिन बस्तर जिले में किसान टोकन न कटने से परेशान हैं. खासकर कर्ज लेकर खेती करने वाले किसान सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं. परेशान किसानों ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपा. इन मांगों को कांग्रेस पार्टी ने भी समर्थन दिया है और भाजपा सरकार पर किसानों से ठगी का आरोप लगाया है.

किसानों की मुख्य मांगें-

  • टोकन काटने की तारीख 14–15 फरवरी तक बढ़ाई जाए
  • धान बेचने की लिमिट बढ़ाई जाए
  • ऑनलाइन सत्यापन वेबसाइट दोबारा खोली जाए

टोकन में “खाली स्थान” दिखने से नहीं कट रहा टोकन: प्रभावित किसान लखेश्वर कश्यप ने बताया कि जब वे टोकन कटाने जाते हैं, तो सिस्टम में उनके खाते में “खाली स्थान” नहीं दिखता. रकबे का सत्यापन नहीं दिख रहा, सरकार ने सत्यापन की वेबसाइट बंद कर दी है.

अगर सरकार धान खरीदना चाहती है तो साफ बताए, नहीं तो यह भी स्पष्ट करे. 10 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो किसान आंदोलन करेंगे.– लखेश्वर कश्यप, किसान

एग्रिस्टेक में नाम नहीं, सत्यापन भी गायब: किसान सुभाष बघेल ने कहा कि सरकार दावा करती है कि किसानों का दाना-दाना खरीदा जाएगा, लेकिन न टोकन कट रहा, न एग्रिस्टेक में नाम दिख रहा, न ही रकबे का सत्यापन हो रहा. किसान लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा.

कई बार तहसील और SDM कार्यालय के चक्कर: किसान जगन्नाथ कश्यप ने बताया कि एग्रिस्टेक सत्यापन न दिखने के कारण उन्हें 4 बार तहसील कार्यालय और SDM कार्यालय जाना पड़ा. अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया लेकिन खरीदी केंद्र में अब भी टोकन नहीं कट रहा.

खेती के लिए 20 हजार रुपये का ऋण लिया है, जिसे धान बेचकर चुकाना था. अब क्या करूं समझ नहीं आ रहा. अगर धान नहीं खरीदा जा रहा तो सरकार ऋण माफ कर दे– जगन्नाथ कश्यप, किसान

लाखों का कर्ज, लेकिन धान नहीं बिक पा रहा: किसान मोहन बघेल ने बताया कि उन्होंने करीब 3 लाख रुपये का कर्ज लिया है. अब तक सिर्फ 50 क्विंटल धान ही बेच पाए. कई किसान ऐसे हैं जिन्होंने एक दाना भी धान नहीं बेचा. इसीलिए किसान टोकन तिथि बढ़ाने, लिमिट बढ़ाने और सत्यापन वेबसाइट खोलने की मांग कर रहे हैं.

कांग्रेस ने सरकार को घेरा: पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि किसानों को समय पर खाद नहीं मिला, धान खरीदी की लिमिट कम कर दी गई. 31 जनवरी तक ही टोकन बांटे गए. भाजपा ने झूठे वादों के सहारे सत्ता पाई है और अब किसानों का धान न खरीदकर उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.