Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

प्रयागराज माघ मेला: श्रद्धालुओं के बीच मची चीख-पुकार, दूसरे दिन भी भड़की आग; आखिर कहाँ है सुरक्षा इंतजाम?

10

प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र में लगातार दूसर दिन आगजनी की घटना हुई. बुधवार को सेक्टर-4 में संगम लोअर स्थित ब्रह्माश्रम शिविर में भीषण आग लग गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. इस अग्निकांड में शिविर के दो टेंट जलकर राख हो गए. हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. बीते सोमवार को भी सेक्टर-5 के नारायण शुक्ला धाम शिविर में भीषण आग लग गई थी. इस दौरान शिविर के 15 टेंट जलकर राख हो गए थे. गनीमत रही कि टेंट में मौजूद श्रद्धालु समय से बाहर निकल आए थे.

ब्रह्माश्रम शिविर में लगी आग

बता दें कि बुधवार शाम के समय अचानक से मेला क्षेत्र से आग की लपटें और धुएं का गुबार दिखाई देने लगा. आग लगी देख लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन कर बताया कि सेक्टर-4 के संगम लोअर स्थित ब्रह्माश्रम शिविर में भीषण आग लग गई है. आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाना शुरू किया. समय रहते फायर टीम ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने टल गया.

आग से जल गए शिविर के 2 टेंट

बताया जा रहा है कि कि ब्रह्माश्रम शिविर के सिर्फ दो ही टेंट आग में जल पाए, बाकि को नुकसान नहीं पहुंचा. फायर टीम की तत्परता ने बड़ा हादसा टाल दिया. वहीं आग लगी देख शिविर में मौजूद लोग भी समय रहते गेट से बाहर निकल आए, जिससे उनकी भी जान बच गई. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. आग बुझाने के बाद फायर टीम जांच-पड़ताल में जुटी है.

एक दिन पहले सेक्टर-5 में लगी थी आग

प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन आगजनी की ये घटना घटी. इससे श्रद्धालु दहशत में हैं. उनका कहना है कि फायर ब्रिगेड को मेला क्षेत्र में घूम-घूमकर लोगों को अलर्ट करना चाहिए. आग लगने के कारणों के बारे में सर्तक करना चाहिए. इससे ये हादसे न होने पाएं. एक दिन पहले बीते मंगलवार को भी माघ मेला क्षेत्र में आग लगी थी. सेक्टर-5 में स्थित नारायण शुक्ला धाम शिविर के 15 टेंट जल गए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.