Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

Deependra Hooda का नायब सरकार पर बड़ा हमला, बोले- दूसरे राज्यों के अपराधियों की सुरक्षित पनाहगाह बन गया हरियाणा।

34

बहादुरगढ़: रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने नायब सैनी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है, जबकि आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उनका कहना है कि हरियाणा में कांग्रेस के विधायक भी सुरक्षित नहीं हैं। बादली विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुलदीप वत्स को जानसे मारने की धमकी मिली है। दीपेंद्र हुड्डा ने विधायक कुलदीप वत्स से मिलकर मामले की जानकारी लेने की बात कही। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा दूसरे राज्यों के अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बनता जा रहा है, जो प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।

बहादुरगढ़ में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष रवि खत्री द्वारा आयोजित मकर संक्रांति कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास पूरी पावर नहीं है और सरकार कमजोर नजर आ रही है।

बजट को लेकर हुड्डा ने कहा कि वे संसद में हरियाणा के लिए मेट्रो, एयरपोर्ट और एम्स जैसे बड़े मुद्दे मजबूती से उठाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि हरियाणा को कॉमनवेल्थ खेलों का सह-आयोजक बनाया जाए, क्योंकि प्रदेश के खिलाड़ी देश के लिए सबसे ज्यादा मेडल लाते हैं।

मनरेगा का नाम बदलकर वी.बी. जी. राम. जी. किए जाने पर भी दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भगवान राम के नाम के साथ छल किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के नाम पर कोई नई योजना का नाम क्यों नहीं रखते।। उन्होंने स्पष्ट किया कि वी.बी. जी. राम. जी. का मतलब विकसित भारत ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन है, जो लोगों को राम के नाम पर गुमराह करने वाला नाम है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.