Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी... दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर

फिल्मी स्टाइल में रुकी वैन, पति ने किया पत्नी और बच्चों को किडनैप, CCTV में कैद वारदात

25

शिवपुरी : नरवर थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए हैरान कर देने वाले घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है. दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में हुई अपहरण की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. वैन से आए नकाबपोश बदमाशों ने यहां एक महिला और उसके बच्चों को दिन दहाड़े अगवा कर लिया. लेकिन शुरुआती जांच में ही चौकाने वाली सच्चाई सामने आई कि ये अपहरण किसी और ने नहीं बल्कि महिला के पति ने किया था.

पति से 5 सालों से चल रहा तलाक का मामला

नरवर के निजामपुर निवासी जगन्नाथ जाटव और उसकी पत्नी पार्वती जाटव के बीच बीते करीब पांच वर्षों से तलाक को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है. पार्वती अपने बच्चों के साथ नरवर में रह रही थी. मंगलवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच जगन्नाथ दो साथियों के साथ कार से पहुंचा और पत्नी व दोनों बच्चों को जबरन अपने साथ ले गया. घटना के कुछ समय बाद जगन्नाथ ने ससुराल पक्ष को फोन कर पत्नी और बच्चों को साथ ले जाने की सूचना दी. इसके बाद से महिला, बच्चों और जगन्नाथ का कोई पता नहीं चल पाया है. पुलिस के मुताबिक जगन्नाथ के घर पर भी ताला लगा हुआ है.

सामने आया घटना का वीडियो, पुलिस कर रही खोज

इधर, महिला पार्वती के परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नरवर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की. पुलिस का कहना है कि मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद से जुड़ा हुआ है, इसलिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी भी सामने आया है, जो हैरान करने वाला है. इस मामले में नरवर थाना प्रभारी विनय यादव ने कहा, पति-पत्नी के विवाद का मामला है और लंबे समय से तलाक का केस चल रहा है. पूरे घटनाक्रम की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.”

गुंडाई करने वालों का निकला जुलूस, बजरंग दल ने की थी मांग

शिवपुरी के एक अन्य मामले में बजरंग दल ने जारदार प्रदर्श किया. कोलारस नगर में रविवार रात दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस थाने के सामने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया. संगठन की मांग थी कि समाज में शांति भंग करने वाले आरोपियों का सार्वजनिक रूप से जुलूस निकाला जाए।घटना की जानकारी देते हुए विहिप विभाग संयोजक उपेंद्र यादव ने बताया, ” विवाद की शुरुआत मामूली लेनदेन से हुई थी. खटीक मोहल्ला निवासी कुनाल धानुक ने एक दुकान पर अंडे खरीदने के लिए पांच सौ रुपये का नोट दिया था. आरोप है कि दुकानदार ने केवल 30 रु वापस देने की बात कही और बाकी पैसे लौटाने से इंकार कर दिया. जब कुनाल ने विरोध किया, तो दुकानदार ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने अन्य साथियों को बुलाकर कुनाल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया.

इसके बाद पुलिस ने आबिद खान, सोहिल खान, मोईन खान, समीर खान आदि चारों आरोपियों का सार्वजनिक जुलूस निकाला, जिसके बाद उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. विभाग संयोजक उपेंद्र यादव ने कहा, ” हमारी स्पष्ट मांग थी कि गुंडागर्दी करने वालों में कानून का खौफ होना चाहिए. आरोपियों ने सरेआम मारपीट की थी, इसलिए उनका जुलूस निकालना आवश्यक था.”

शिवपुरी से डीजल चोर गिरोह गिरफ्तार

वहीं एक और मामले में कोलारस पुलिस ने डीजल चोर गिरोह को पकड़ा है. पिछले कुछ समय से लगातार वाहनों से डीजल चोरी होने की सूचना मिल रही थीं. इसी क्रम में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात एक वर्कशाप में खड़े ट्रक से दो सौ लीटर डीजल चोरी करने के बाद चोर गिरोह का एक सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गिरोह के कुछ सदस्य भागने में सफल हो गए। पुलिस ने आराेपित को कार सहित गिरफ्तार कर लिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.