Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना: इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस क... छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: इंद्रावती नदी के जंगल में जमीन के भीतर से... गुना में लटेरी-सुठालिया रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत: दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की गई ... रायपुर में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: उरला और खमतराई के 20 ठिकानों पर एक साथ छा... छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में खुला जिले का पहला आधिकारिक UIDAI आधार सेवा केंद्र: अब क्षेत्रीय नागरिकों... ग्वालियर में ट्रक से 800 पेटी कश्मीरी सेब लूट की कहानी निकली झूठी: व्यापारी को 12 लाख का चूना लगाने ... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग वाली याचिका की खारिज: कहा- संविधान में ... प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई: सौरभ भारद्वाज को जवाब दाखिल करने के... मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर: दमोह में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा, भोपाल में ल... मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की अनोखी पंचायत: पति से अनबन के चलते पिछले तीन महीने से मायके में बैठी है...

विश्व कप फाइनल में भारत की हार के बाद अफरीदी की टिप्पणी हुई वायरल, ‘ओवर कॉन्फिडेंस…’

63

वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त का सामना करने पर जहां भारतीय खिलाड़ी और फैंस निराश है वहीं पाकिस्तान इस पर काफी खुश दिखाई दे रहा है। भारत की हार को लेकर अब  पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने लाइव टीवी पर एक बयान दिया। जिसमें  उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को लेकर कहा  कि कई बार ओवर कॉन्फिडेंस आपको मरवा देता है।

दरअसल, जब वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान भारतीय पारी  पावरप्ले में संघर्ष कर रही थी, तब अफरीदी ने एक टीवी डिबेट पर भारतीय बल्लेबाजों को टारगेट किया। शुभमन गिल के लापरवाही भरे शॉट और रोहित शर्मा के गैर जरूरी शॉट पर आउट होने के बाद शाहिद अफरीदी ने यह बयान दिया।

जब टीम इंडिया ने मैच के 11वें ओवर में ही श्रेयस अय्यर के रूप में अपना तीसरा विकेट गंवाया, तब शाहिद अफरीदी से एंकर ने पूछा कि क्या यह बड़ी गेम का प्रेशर है। इस पर अफरीदी ने कहा, ‘नहीं यह बड़े गेम का प्रेशर नहीं है। इनमें आत्मविश्वास है. पले बढ़े ही ऐसे हैं। ऐसी क्राउड के सामने खेलते रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट पूरी तरह से दबाव आधारित होता है, जब आप लगातार मैच जीतते ही जाते हो तो आप अति आत्मविश्वासी भी हो जाते हो। ये चीज आपको मरवा देती है। क्योंकि जिन गेंदों पर ये आउट हुए हैं, ये विकेट देने जैसी गेंद तो बिल्कुल नहीं थी।

 बता दें कि फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम महज 240 पर ढेर हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने टारगेट को आसानी से चेज़ कर  फाइनल मुकाबला 6 विकेट से जीत दर्ज की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.