Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत

पंजाब की AAP विधायिका सर्वजीत कौर माणुके को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जानें क्या है पूरा मामला

41

चंडीगढ़/लुधियाना: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) विधायिक सर्वजीत कौर माणुके को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने एन.आर.आई. अमरजीत कौर की याचिका खारिज कर दी। इस याचिका में उन्होंने विधायिका और उनके परिवार पर उनके घर पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। एन.आर.आई. अमरजीत कौर द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया गया था कि विधायिका माणुके ने जगराओं के हीरा बाग स्थित उनके घर पर कब्जा किया है।

इस मामले को 2023 में विपक्ष ने बड़े पैमाने पर मामला उठाकर विधायिका और उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश की थी। कोर्ट द्वारा मामला खारिज होने के बाद विधायिका माणुके और उनके परिवार को क्लीन चिट मिलने से हलके के लोगों, समर्थकों और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है

इस अवसर पर विधायिका माणुके ने कहा कि वाहेगुरु के घर में देर है, अंधेर नहीं। कोई कितना भी झूठा प्रचार करे, जीत हमेशा सत्य की होती है। विरोधियों ने षड्यंत्र रचकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन अदालत ने सच्चाई सामने लाकर उन्हें न्याय दिलाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.