Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बेटे को बनाया ‘लड़की’, फिर करवाया जानलेवा स्टंट; रील बनाने वाले माता-पिता पर टूटा कानून का डंडा

27

एक छोटी लड़की का अपनी जान जोखिम में डालकर स्टंट करते हुए वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद ये मामला बाल संरक्षण इकाई (Child Protection Unit officials) के अधिकारियों के पास पहुंच गया. इसके बाद जब बच्ची का पता लगाया गया तो इस मामले में एक और चौंकाने वाली खुलासा हो गया. पता चला कि मां-पिता बेटे को लड़की के कपड़े पहनाकर स्टंट करवा रहे थे.

दरअसल, मध्य प्रदेश का एक घुमंतू परिवार कर्नाटक में कोप्पल के कोप्पल गावीमठ मेले में पैसे कमाने के लिए स्टंट कर रहा था. इस दौरान एक छोटी बच्ची खतरनाक स्टंट कर रही थी. बच्ची द्वारा किए गए स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. बाल श्रम अधिनियम के तहत, 14 साल के बच्चों से कोई भी काम नहीं करवाया जा सकता. वीडियो वायरल होते ही बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों ने स्टंट कर रही का पता लगवाया.

पहले लड़कियों के अनाथालय ले गए

इसके बाद पता चला कि माता-पिता ने लोगों को आकर्षित करने के लिए लड़के को ही लड़की के कपड़े पहनाए थे. माता-पिता ने खुद इस बारे में अधिकारियों को बताया. अधिकारी पहले बच्चे को लड़कियों के अनाथालय ले गए ले गए वहां फॉर्म भरते समय, माता-पिता ने असली सच्चाई बताई. एक पल के लिए बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी खुद हैरान रह गए. इसके बाद बच्चे को लड़कियों के अनाथालय से लड़कों के अनाथालय में भेज दिया गया.

10 साल के लड़के से कराया जा रहा था स्टंट

घुमंतू परिवार का मकसद लोगों को आकर्षित कर पैसे कमाना था. इसी तरह, कोप्पल के गावी मठ मेले में भी एक दस साल के लड़के को लड़की के कपड़े पहनाकर स्टंट करवाया गया था. उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उसे रेस्क्यू किया गया था. अब एक बार फिर बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों ने एक दस साल के बच्चे को बचाया है. बच्चों के भविष्य और शिक्षा को ध्यान में रखते हुए, उन्हें किसी भी तरह की व्यावसायिक एक्टिविटी में शामिल करने की अनुमति नहीं है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.