Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

रील्स की दीवानगी ने तोड़े शादी के सपने! बाइक स्टंट के दौरान बड़ा हादसा, लहूलुहान हुआ जोड़ा

30

बिहार के बांका जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां रील बनाने का जुनून एक बड़े सड़क हादसे का कारण बन गया. हादसे में बाइक सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी शादी आगामी 17 फरवरी को होने वाली थी.

बांका जिले के घोरघाट कल्याणपुर निवासी युवक नीतीश कुमार की शादी एक युवती चांदनी कुमारी के साथ तय थी. शादी की तैयारियां जोरों पर थीं और परिवार में खुशी का माहौल था. इसी बीच मंगलवार को नीतीश अपनी होने वाली पत्नी चांदनी के साथ बाइक से तेलडीहा स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा करने गया था. पूजा-अर्चना के बाद दोनों वापस लौट रहे थे.

तेज रफ्तार में थी बाइक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक अमरपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी. बाइक चला रहा युवक काफी स्पीड में था, जबकि पीछे बैठी युवती मोबाइल से रील बना रही थी. इसी दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया. तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े.

हादसा अमरपुर थाना क्षेत्र के भरको हाई स्कूल के पास हुआ. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक-युवती को सड़क पर तड़पता देखा. दोनों की हालत गंभीर थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. कुछ लोगों ने प्राथमिक स्तर पर घायलों की मदद करने की कोशिश भी की।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को पहले नजदीकी स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण दोनों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया.

युवक का पैर टूटा

डॉक्टरों के अनुसार, इस हादसे में युवक नीतीश कुमार का एक पैर बुरी तरह टूट गया है, जबकि युवती चांदनी कुमारी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं. युवती की हालत चिंताजनक बताई जा रही है और डॉक्टरों की एक टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है. इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम का माहौल है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें और रील बनाने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.