Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...

नॉच का हुआ अंत! Dynamic Island के साथ आ रहा है सबसे सस्ता iPhone 17e, जानें कब होगा लॉन्च

37

iPhone 16e के अपग्रेड वर्जन iPhone 17e को मार्केट में ग्राहकों के लिए लॉन्च करने की तैयारी चल रही है, रिपोर्ट्स की माने तो ये फोन अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि, अभी कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन इस तरह की अफवाह है कि आईफोन 17ई को अगले महीने लॉन्च करने की तैयारी है. परफॉर्मेंस के मामले में ये फोन टॉप क्लास होगा क्योंकि इस हैंडसेट में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए पावरफुल चिपसेट उर्फ प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा.

iPhone 17e Processor (संभावित)

टेलीकॉम टॉक के मुताबिक, इस फोन में ए19 बायोनिक प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है और ये चिप पिछली जेनरेशन के चिपसेट के मुकाबले 5 से 10 फीसदी तेज परफॉर्मेंस दे सकती है.

पहले कंपनी SE नाम से मॉडल्स को लाती थी, लेकिन पिछले साल कंपनी ने पहली बार e ब्रैंडिंग के साथ iPhone 16e को उतारा और अब इस साल iPhone 17e की बारी है. उम्मीद है कि कंपनी डिजाइन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं करेगी और इस बार भी ग्राहकों को सिंगल कैमरा सेंसर ही इस नए फोन में देखने को मिल सकता है.

कैमरा हार्डवेयर में अपग्रेड होने की संभावना है. फ्रंट में सेंटर स्टेज सपोर्ट के साथ नया 18MP सेल्फी सेंसर मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा इस बार कंपनी बड़ी बैटरी और बेहतर चार्जिंग सपोर्ट को भी इस डिवाइस में शामिल कर सकती है.

iPhone 17e Price in India (उम्मीद)

फिलहाल इस हैंडसेट की कीमत से जुड़ी जानकारी तो सामने नहीं आई लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी इस अपकमिंग मॉडल की की कीमत iPhone 16e के लगभग बराबर रखेगी. आईफोन 16ई को भारतीय बाजार में 59,900 रुपए में उतारा गया था, इसका मतलब ये नया फोन भी इसी प्राइस रेंज में उतारा जा सकता है. फोन की सटीक कीमत की जानकारी तो लॉन्च के दौरान ही सामने आएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.