Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर: DSP से ASP बनने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ सिनियोरिटी नहीं, ख... Karnal News: पत्नी को नहर पर बुलाकर पति ने लगाई छलांग, SDRF ने बरामद किया शव, हैरान कर देगी वजह Jind News: जींद में युवक के मुंह पर पेशाब करने के मामले में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवाकर निकाला... Haryana News: रेडक्रॉस भवन के लिए शुरू हुई कवायद, वाइस चेयरमैन ने राज्यपाल से जगह मुहैया करवाने की म... Viksit Haryana 2047: आत्मनिर्भरता की ओर हरियाणा के कदम, 14 हजार युवाओं को मिला ग्रामीण स्व-रोजगार प्... खुशियां बदलीं मातम में: साले की शादी में जाने के लिए बैग पैक कर रहा था ITBP जवान, तभी काल ने दी दस्त... New Bullet Train Project: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, इन शहरों में बनेंगे... PM Modi in Meerut: मेरठ में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, बताया आखिर क्यों जताया TMC, DMK और BSP का आभ... Crime News: नकाबपोश अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी Dumka News: दुमका के सूर्य मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मूलभूत सुविधाओं के अभाव में प्रबंधन कमेटी...

प्रदूषण से बचाव या बीमारी को बुलावा? एक्सरसाइज छोड़ने वालों के मेटाबॉलिज्म और हार्ट हेल्थ पर मंडराया खतरा

7

प्रदूषण और ठंड के कारण कहीं आपने भी तो एक्सरसाइज करना बंद तो नहीं कर दिया है? ऐसा करना सेहत को बिगाड़ सकता है. डॉक्टरों का कहना है कि कुछ लोगों रोजाना व्यायाम करते हैं, लेकिन अब ये छोड़ दिया है. इसका असर लंग्स और हार्ट की सेहत पर पड़ सकता है. प्रदूषण से बचने के लिए जरूरत से ज्यादा सावधानी कई बार फायदे की बजाय नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे में इस मौसम में आपको एक्सरसाइज बिलकुल नहीं छोड़नी है.

दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ वरुण बंसल बताते हैं ठंड और प्रदूषण के कारण एक्सरसाइज छोड़ना ठीक नहीं है. एक्सरसाइज न करने सेफेफड़ों की क्षमता घटती है, सूजन बढ़ती है और यही सूजन आगे चलकर हार्ट की बीमारियों का कारण बनती है.फेफड़ों में अगर क्षमता घटती है तो इसका असर हार्ट पर भी होता है. यह आगे चलकर हार्ट अटैक जैसी समस्या का कारण बन सकता है.डॉ बंसल कहते हैं कि प्रदूषण के डर से और ठंड से बाहर न जाना बिलकुल ठीक है, लेकिन लोग घर पर भी एक्सरसाइज नहीं कर रहे हैं, इससे नुकसान हो रहा है. कई लोगों को परेशानी हो भी रही है. ऐसे में इस मौसम में लंग्स और हार्ट की सेहत के लिए एक्सरसाइज करना और टेस्ट कराना दोनों बेहद जरूरी है.

फेफड़ों की जांच क्यों जरूरी है?

लंग्स वैलनेस सेंटर की डॉ. नेहा वधेरा बताती हैं कि लंग्स और हार्ट की बीमारियां धीरे- धीरे पनपनती हैं. शुरुआती दौर में कोई लक्षण नहीं आता, जब लक्षण सामने आते हैं, तब तक बीमारी गंभीर रूप ले चुकी होती है. इसलिए नियमित जांच बेहद जरूरी है. आपको अगर छाती में जकड़न, सांस लेने में परेशानी, सोते समय ज्यादा खांसी आना जैसी परेशानी है तो अपनी जांच जरूर करा लें. डॉक्टर स्पाइरोमेट्री, चेस्ट एक्स-रे जैसे टेस्ट करेंगे और लंग्स की बीमारी का पता लगाएंगे.

हार्ट के टेस्ट क्यों जरूरी

डॉ. नेहा वधेरा कहती हैं कि सर्दी के दौरान फिजिकल एक्टिविटी कम हो रही है. जो हार्ट के लिए अच्छा नहीं है. वैसे भी इस मौसम में हार्ट अटैक के मामले ज्यादा आते हैं. ऐसे में सावधानी जरूरी है. आपको अगर छाती में हल्का दर्द, या सांस लेने में थोड़ी से भी परेशानी हो रही है तो डॉक्टर के पास जरूर लाएं. डॉक्टर ईसीजी, टीएमटी टेस्ट और एक्स- रे से बीमारी की पहचान करेंगे. ये भी जरूरी है कि आप एक्सरसाइज न छोड़ेंलोगों को सलाह है कि रोज कम से कम 15 मिनट एक्सरसाइज घर के अंदर जरूर करें और नियमित टेस्ट भी कराएं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.