Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बगोदर में गया के तिल से तैयार किया जाता है तिलकुट, लोगों में है काफी डिमांड

15

गिरिडीह: राज्यभर में गया का तिलकुट लोगों की पहली पसंद है, लेकिन गया के तिल से तैयार तिलकुट भी लोगों को अब खूब पसंद आने लगा है. गया के तिल से बगोदर में तैयार होने वाले तिलकुट की डिमांड बगोदर समेत आसपास के प्रखंडों में होने लगी है. डिमांड के अनुसार पहले की तुलना में तिलकुट की सप्लाई बढ़ गई है.

दरअसल, मकर संक्रांति से पहले से तिलकुट की महक शुरू हो जाती है. गिरिडीह के बगोदर जिले में तिलकुट बनाना शुरू हो चुका है. यहां गया के तिल से तिलकुट तैयार किया जा रहा है. मकर संक्रांति को लेकर बगोदर में बड़े पैमाने पर तिलकुट तैयार किया जाता है. बगोदर में पिछले एक महीने से चार-पांच दुकानें कुटीर उद्योग के तौर पर तिलकुट (तिल और गुड़ से बनने वाली एक तरह की मिठाई) बना रहे हैं. जिसकी सप्लाई बगोदर के अलावा दूसरे जिले में भी की जाती है.

गया के तिल से तैयार किया जा रहा तिलकुट

तिलकुट दुकानदार शिवनंदन प्रसाद गुप्ता बताते हैं कि एक महीने तक यह धंधा जोरों से चलता है. तिलकुट तैयार होने के साथ ही सप्लाई भी शुरू हो जाती है. इस तिलकुट की सप्लाई बगोदर प्रखंड सहित बिष्णुगढ़, सरिया, टाटीझरिया, बरकट्ठा आदि प्रखंडों में की जाती है. वे बताते हैं कि तिलकुट तैयार करने के लिए गया से तिल मंगाते हैं. यहां तीन तरह के तिलकुट तैयार किए जाते हैं, जिसमें चीनी, गुड़ और खोवा तिलकुट के अलावा तिल और खोवा का लड्डू भी शामिल है. चीनी और गुड़ से तैयार तिलकुट की मांग ज्यादा है.

मकर संक्रांति से दो-चार दिन पहले खोवा से तिलकुट तैयार किया जाता है. हालांकि खोवा तिलकुट महंगा होने के कारण इसकी बिक्री कम होती है. दुकानदार शिवनंदन बताते हैं कि तिलकुट बनाने के लिए पहले तिल को भूना जाता है. उसके बाद चीनी या गुड़ से तैयार चासनी में डालकर तिल का गोला बनाया जाता है. फिर गोला को कूटकर तिलकुट तैयार किया जाता है. चीनी और गुड़ से तैयार तिलकुट 260 से 280 रुपए किलो और खोवा का तिलकुट चार सौ रुपए प्रति किलो के भाव से बाजार में बिक्री हो रहा है.

15 को मकर संक्रांति मनाएं: विजय पाठक

लोगों में इस बात को लेकर सस्पेंस है कि मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाए या 15 जनवरी को. इसे लेकर बगोदर के प्रसिद्ध शिव मंदिर हरिहरधाम के पुजारी विजय कुमार पाठक ने कहा कि इस बार 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी. क्योंकि 14 जनवरी को रात्रि में 9:19 मिनट में सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाना शुभ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.