Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सिवनी के जनता नगर में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध ... पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जि... उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम मे... श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम

सिस्सू ट्रिप का है प्लान? कैंसिल हो सकती है आपकी छुट्टी, प्रशासन ने बाहर के लोगों की एंट्री पर लगाई पाबंदी

49

सर्दी और बर्फबारी के साथ ही बड़ी संख्या में सैलानी पहाड़ी इलाकों का रुख करते हैं. सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टूरिस्ट प्लेस जैसे-शिमला, मनाली, औली, नैनीताल, सिस्सू और मसूरी इन दिनों काफी भीड़ देखी जा रही है. हालांकि, चहल-पहल से गुलजार रहने वाले लाहौल के सिस्सू में 20 जनवरी से पर्यटन गतिविधियां थम जाएंगी. इस दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को यहां एंट्री नहीं मिलेगी. अगर सिस्सू में छुट्टियों का प्लान कर रहे तो यह खबर आपके लिए हैं.

सिस्सू पंचायत और धार्मिक संस्थाओं ने देवी-देवताओं के पूजन, अनुष्ठानों और पारंपरिक रीति-रिवाजों की पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से सिस्सू में 40 दिनों के लिए पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगाने का निर्णय लिया है. इस दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को पर्यटन स्थल सिस्सू में एंट्री की अनुमति नहीं होगी. यह प्रतिबंध 20 जनवरी से 28 फरवरी जारी रहेगा. कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बावजूद अटल टनल के माध्यम से बड़ी संख्या में पर्यटक लाहौल पहुंच रहे हैं.

सिस्सू में पर्यटकों की एंट्री पर रोक?

इसी भीड़ को देखते ही सिस्सू में रोक लगाने का फैसला लिया गया है. अगर कोई भी पर्यटक 20 जनवरी से 28 फरवरी के बीच सिस्सू आने का प्लान बना रहा है, तो वह इसे फिलहाल टाल दें. 28 फरवरी के बाद एक बार फिर से सिस्सू पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा. तय अवधि के दौरान सिस्सू पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में पर्यटन से जुड़ी सभी गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी. इसमें सिस्सू हेलीपैड क्षेत्र भी शामिल है.

जानें क्या है आकर्षण का केंद्र

जिला प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वह प्रतिबंद के दौरान सिस्सू आने से बचे. इस दौरान किसी भी यहां एंट्री नहीं मिलेगी. बता दें कि सिस्सू लाहौल घाटी में स्थित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है. सिस्सू झरना, सिस्सू झील, मठ, ट्रैकिंग और फोटोग्राफी और जिप लाइन एक्टिविटी इस क्षेत्र का मुख्य आकर्षण का केंद्र है. जनवरी से फरवरी के बीच हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.