Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

वैशाली नगर में राजू खान को लेकर बीजेपी में विवाद, थाने में शिकायत हुई दर्ज

2

दुर्ग : दुर्ग के वैशाली नगर क्षेत्र में बीजेपी से जुड़े नेता राजू खान को लेकर पार्टी के भीतर ही विवाद खड़ा हो गया है. कुछ दिनों पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राजू खान के खिलाफ स्मृति नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत सामने आने के बाद राजू खान ने सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष रखते हुए खुद को निर्दोष बताया और आरोपों को निराधार करार दिया है.

‘मैंने आज तक नहीं किया पार्टी विरोधी काम’- राजू खान

राजू खान का कहना है कि वे पिछले 18 वर्षों से बीजेपी के सक्रिय सदस्य हैं और इस दौरान उन्होंने कभी भी पार्टी के खिलाफ कोई कार्य नहीं किया.उन्होंने बताया कि वे अलग-अलग पदों पर पार्टी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं और वर्तमान में प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं. वर्ष 2008 से वे लगातार पार्टी के कार्यक्रमों और गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं.

इतने वर्षों की निष्ठा और सेवा के बावजूद आज उन पर आरोप लगना न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके पूरे परिवार को मानसिक रूप से आहत कर रहा है. साल 2022 में कांग्रेस सरकार के समय उनके खिलाफ कुछ मामले दर्ज हुए थे, जिनमें से दो मामलों में वे सजा से मुक्त हो चुके हैं.वर्तमान में लगाए जा रहे आरोपों की वे उच्च पार्टी नेतृत्व से शिकायत करेंगे ताकि सच्चाई सामने आ सके- राजू खान, अल्पसंख्यक बीजेपी नेता

‘भिलाई के कई थानों में है शिकायत’- विनोद सिंह

दूसरी ओर बीजेपी नेता विनोद सिंह ने कहा कि फरीदनगर निवासी राजू खान के खिलाफ आम जनता से लगातार शिकायतें मिल रही थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि राजू खान जमीन के कारोबार से जुड़े हैं और भिलाई के कई थानों में उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज हैं.

पुलिस प्रशासन से मांग की गई है कि सभी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए.पार्टी में सदस्यता बहुत लोग लेते हैं और बाद में जानकारी मिली कि राजू खान पार्टी से जुड़े हुए हैं- विनोद सिंह,बीजेपी नेता

फिलहाल मामला शिकायत, जांच और राजनीतिक बयानबाजी के बीच उलझा हुआ है और सभी की निगाहें आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.