Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

“देवरिया में गरजा बाबा का बुलडोजर: अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई, हटाई गई अब्दुल गनी शाह बाबा की मजार

4

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में अवैध मजार पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है. यह मजार सरकारी बंजर जमीन पर बनी हुई थी. मजार को ध्वस्त करने के दौरान मौके पर कई थानों का पुलिस बल तैनात रहा. इस दौरान जिले के कई आला अधिकारी भी मौजूद रहे. देवरिया सदर से बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने अवैध मजार पर कार्रवाई की मांग की थी. इसके बाद मामले की जांच की गई, जिसमें मजार अवैध पाई गई.

देवरिया जिले के गोरखपुर रोड के ओवर ब्रिज के पास कई साल पुरानी अब्दुल गनी शाह बाबा की अवैध मजार स्थित थी. प्रशासन के तीन बुलडोजर ने आज इस मजार को जमींदोज कर दिया. इस दौरान दर्जनों थानों की पुलिस सुरक्षा के मध्यनजर तैनात रही. देवरिया सदर से बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने प्रशासन से अवैध मजार को लेकर कार्रवाई की मांग थी. उन्होंने इस मामले में मजार की जांच के लिए प्रमुख सचिव गृह और डीएम देवरिया को पत्र लिखा था.

CM से भी की थी अवैध मजार की शिकायत

दो महीने पहले विधायक ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी की थी. इसके बाद मामले में तेज आई और आखिर में प्रशासन का बुलडोजर चल ही गया. इस मजार को लेकर एसडीएम कोर्ट ने जांच कराई थी. जांच में आया कि मजार अवैध रूप से सरकारी बंजर पर बनी हुई है. इसके बाद प्रशासन ने मजार कमेटी को नोटिस जारी उसे खाली करने का आदेश दिया था. वहीं, नोटिस मिलते ही कमेटी के लोगों ने मजार को खाली करना शुरू कर दिया था.

देवरिया प्रशानस ने अवैध मजार को ध्वस्त किया

मजार कमेटी के अध्यक्ष राशिद खान ने बताया कि प्रशासन ने मजार को अवैध घोषित किया था. हमें एक नोटिस मिला था, जिसमें मजार को गिराने, खाली करने का आदेश था. हम लोगों के बुलडोजर नहीं था, जिससे हम इसे गिरा सके. इसी के चलते प्रशासन ने मजार को ध्वस्त कर दिया. बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी भीड़ देखने को मिली. इस दौरान कई लोग मोबाइल से कार्रवाई की वीडियो बनाते हुए भी नजर आए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.