Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लोगों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी परियोजनाओं की सौगात

14

जालंधर/चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज बठिंडा के निवासियों को लगभग 90 करोड़ रुपए की बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की सौगात दी। इसके तहत पुनर्निॢमत मलतानिया रेलवे ओवरब्रिज (आर.ओ.बी.) जनता को समर्पित किया गया और जनता नगर में एक नए रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी दी गई। इन दोनों परियोजनाओं का उद्देश्य शहर की लंबे समय से चली आ रही यातायात समस्याओं का समाधान करना है।

मलतानिया आर.ओ.बी. को जनता को समर्पित करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया और कहा कि बठिंडा एक महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन है, जहां से कई रेलवे लाइनें गुजरती हैं, जो शहर को विभिन्न हिस्सों में बांट देती हैं। उन्होंने कहा कि अंबाला, दिल्ली, सिरसा और बीकानेर रेलवे लाइनों पर बना मलतानिया पुल बठिंडा के विभाजित हिस्सों को आपस में जोडऩे में अहम भूमिका निभाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुल लगभग 35 वर्ष पुराना था और शहर की वर्तमान यातायात आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं था। उन्होंने कहा कि केवल 23 फुट की संकरी सडक़ और सर्विस रोड की अपर्याप्त चौड़ाई के कारण यह पुल बढ़ती यातायात के लिए उपयुक्त नहीं था। इससे स्कूल वैनों, व्यापारियों, एम्बुलैंसों और भारी वाहनों को काफी परेशानी होती थी।

उन्होंने बताया कि नया मलतानिया आरओबी 38.08 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसकी कुल लंबाई एक किलोमीटर से अधिक है और चौड़ाई 23 फुट से बढ़ाकर 34.5 फुट कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा, पुल के नीचे की जगह को एक खेल मैदान के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें वॉकिंग ट्रैक, बॉक्स क्रिकेट, स्केटिंग क्षेत्र, बास्केटबॉल कोर्ट, जिम स्पेस और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुल का कार्य 11 सितंबर 2023 को शुरू हुआ था और इसे समय पर पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आज यह पुल यातायात के लिए जनता को समर्पित किया गया है।

एक अन्य महत्वपूर्ण परियोजना का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में बठिंडा-फिरोजपुर रेलवे लाइन पर जनता नगर में एक अंडरब्रिज है, जो शहर के विभिन्न हिस्सों को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि बठिंडा-गोनियाना रोड और बादल घुट्टा रोड को जोडऩे वाला यह अंडरब्रिज बहुत संकरा है और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

इस मांग के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार ने जनता नगर में 50.86 करोड़ रुपए की लागत से रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित पुल की लंबाई 650 मीटर और चौड़ाई 31 फुट होगी। साथ ही इसकी सर्विस रोड को 18 फुट से बढ़ाकर 33 फुट किया जाएगा। इस परियोजना के लिए टैंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.