Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Holkar Stadium Match: टिकटों की किल्लत का फायदा उठा रहे साइबर फ्रॉड, पुलिस ने जारी किया बड़ा ... LPU Controversy: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी बवाल पर पंजाब महिला आयोग सख्त, DC और SSP को भेजा नोटिस Congress Protest in MP: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भोपाल में कांग्रेस का हल्लाबोल, कार्यकर्ताओं और प... Jalalabad News: डीएवी हॉल्ट के पास ट्रेन के नीचे आकर युवक ने की खुदकुशी, चक मन्ने वाला निवासी लवप्री... Maur Mandi Suicide Case: पत्नी, ससुरालियों और पुलिसकर्मी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, वीडियो बनाकर... अवैध हथियारों से पूरी तरह दूर रहें नागरिक: जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह की सख्त चेतावनी Shahi Masjid Ujjain Update: इंदौर हाईकोर्ट में बनी सहमति, 9 फीट की जगह अब 3 फीट हिस्सा तोड़ेगा प्रबं... पठानकोट में शिवसेना नेता के भाई की संदिग्ध मौत: बेडरूम में मिले चोटों के निशान, परिजनों ने लगाया हत्... Ludhiana Dog Attack: डाबा में अमेरिकन बुली कुत्ते ने BCA छात्र पर किया जानलेवा हमला, दोनों मालिकों प... Indian Coast Guard Rescue MT Seagull 9: ओडिशा तट के पास समुद्र में फंसे विदेशी केमिकल टैंकर को बचाया...

मनरेगा को कमजोर कर गरीबों के अधिकार छीने जा रहे हैं- कुमारी सैलजा

34

चंडीगढ़/डबवाली : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद कुमारी सैलजा ने आज सिरसा जिले के डबवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीं। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने पश्चिम बंगाल की घटनाओं का उल्लेख करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया।

कुमारी सैलजा ने कहा कि यह बात अब देश से छिपी नहीं है कि चुनाव आते ही भाजपा सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ तेज कर देती है। विशेषकर उन राज्यों में जहां भाजपा की सरकार नहीं है, वहां इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल इसका स्पष्ट उदाहरण है, जहां चुनाव से पहले सरकार को अस्थिर करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भाजपा का लोकतंत्र में अविश्वास दर्शाता है, जो अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों और वंचित वर्गों के साथ मजबूती से खड़ी रही है। यूपीए सरकार के समय डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में मनरेगा को कानून बनाकर ग्रामीण गरीबों को 100 दिनों के रोजगार का अधिकार दिया गया था और इसका पूरा वित्तीय भार केंद्र सरकार उठाती थी।

वहीं सैलजा ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार ने मनरेगा की मूल भावना को कमजोर कर दिया है। पंचायतों और राज्यों के अधिकार छीने जा रहे हैं और अब राज्यों पर 40 प्रतिशत हिस्सेदारी डालकर इस योजना को निष्प्रभावी बनाया जा रहा है, जबकि गांवों में पूरे वर्ष रोजगार के अवसर पहले से ही सीमित हैं। इससे साफ है कि भाजपा सरकार की नीतियाँ अमीरों के पक्ष में हैं और गरीबों की आजीविका व सम्मान के प्रति गंभीर नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी दृढ़ता से संघर्ष करती रहेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. के.वी. सिंह, जग्गा सिंह बराड़, राजेश चडीवाल, संदीप नेहरा, कुंवरवीर हिटलर एवं इंदर जैन सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.