रामगढ़ः शहर में कैंटोनमेंट इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया में हो रहे प्रदूषण को लेकर लोगों ने मोर्चा खोल दिया है. लोगों का आरोप है कि इस इलाके में बीएफसीएल प्लांट के द्वारा प्रदूषण फैलाया जा रहा है.
इसके विरोध में रविवार को 13 मोहल्ले के लोगों द्वारा रांची रोड से लेकर सुभाष चौक तक करीब 3 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली गयी. इस दौरान बीएफसीएल के प्लांट प्रबंधन, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लोगों ने सुभाष चौक पर धरना दिया. लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.