Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Fazilka Food Safety Drive: त्योहारों से पहले फाजिल्का में फूड सेफ्टी विभाग का शिकंजा! मिठाई और पनीर ... Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी के दामों में आई बड़ी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव Pakistan vs Thailand Women Cricket: एशियन गेम्स में थाईलैंड ने पाकिस्तान के छुड़ाए छक्के, 2 गेंद रहत... Harivansh Rai Bachchan Memorial Trust: अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने खरीदी 15 करोड़ की जमीन, श्रद्धालु... PM Narendra Modi 76th Birthday: 76 साल के हुए पीएम मोदी, अगले महीने सार्वजनिक जीवन के पूरे होंगे 25 ... Import Duty on Edible Oil: भारत में घट सकती है खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, बढ़ती महंगाई से मिलेगी राह... iPhone 18 Pro Price and Production: भारत में आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स का उत्पादन शुरू, जानिए क्या... Lord Ganesha Original Head Mystery: पाताल भुवनेश्वर गुफा से जुड़ा है गणेश जी का सिर, ब्रह्मकमल से जु... What is Runkation: रनिंग और ट्रैवल का अनूठा मेल, मैराथन के शौकीनों के लिए बेहद खास है यह नया हॉलिडे ... Gopal Kanda News: ईडी की रडार पर आए गोपाल कांडा, PMLA के तहत गुरुग्राम में ठिकानों पर हुई बड़ी कार्र...

सूरजपुर के धान खरीदी केंद्र में लापरवाही, 80 लाख रुपये का धान गायब

26

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले सूरजपुर में धान खरीदी की प्रक्रिया जारी है. धान तिहार में सबसे ज्यादा समस्या अवैध धान के तस्करी की है. यहां सीमावर्ती जिलों से अवैध धान का परिवहन किया जाता है. सूरजपुर में मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से धान का अवैध परिवहन जारी है. धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए सूरजपुर के एमपी और यूपी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग की जा रही है.

सूरजपुर में 80 लाख का धान गायब

धान तिहार के बीच सूरजपुर में 80 लाख रुपये के धान गायब होने की बात सामने आई है. जिसे रोकने के लिए सभी सीमावर्ती इलाकों में बैरिकेडिंग की जा रही है. इसके बावजूद बिचौलिए सूरजपुर में धान खपा रहे हैं. सूरजपुर के सावांरावां धान खरीदी केंद्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां से लगभग 80 लाख का धान गायब हो गया है. धान की मात्रा 25 सौ क्विंटल से ज्यादा है.

सत्यापन में हुआ खुलासा

धान के गायब होने का खुलासा धान उपार्जन केंद्र के सत्यापन में हुआ. टीम को 80 लाख रुपये से ज्यादा का धान गायब दिखा. ऐसा ही दूसरा मामला छिंदीया धान खरीदी केंद्र से सामने आया है. यहां रामानुजनगर तहसीलदार ने जब जांच की तो 3 हजार बोरी धान की कमी का खुलासा हुआ. इन दोनों केस में जिला प्रशासन जांच कर रहा है.

मंडी प्रबंधक पर लटकी कार्रवाई की तलवार

धान खरीदी की हेरा फेरी को लेकर मंडी प्रबंधक पर कार्रवाई की तलवार लटकी है. धान तिहार के दौरान धान खरीदी केंद्र से धान का गायब होना बड़ा सवाल खड़े करता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.