Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

आंगन में पसरा सन्नाटा: खेल-खेल में पानी की बाल्टी में गिरा मासूम, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

27

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. खेलते समय महज डेढ़ साल के मासूम की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई. यह हादसा फफूंद थाना क्षेत्र के देवरपुर गांव में हुआ, जहां मासूम की अचानक हुई मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया. जानकारी के मुताबिक हमीरपुर जिले के रहने वाले धर्म सिंह अपने परिवार के साथ फफूंद थाना क्षेत्र के देवरपुर गांव में एक ईंट भट्ठे पर रहकर ईंट पथाई और निकासी का काम करते हैं.

काम के सिलसिले में धर्म सिंह रोज की तरह घटना के समय ईंट भट्ठे पर चले गए थे, जबकि उनका डेढ़ साल का बेटा शिवा झोपड़ी के बाहर खेल रहा था. परिवार के अन्य सदस्य पास ही मौजूद थे, लेकिन कामकाज में व्यस्त होने के कारण पलभर के लिए उनकी नजर मासूम से हट गई. इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि झोपड़ी के बाहर पानी से भरी एक बाल्टी रखी हुई थी, जिसका इस्तेमाल रोजमर्रा के कामों के लिए किया जाता था. खेलते-खेलते मासूम शिवा बाल्टी के पास पहुंच गया और अचानक सिर के बल बाल्टी में गिर पड़ा.

बाल्टी के अंदर सिर के बल पड़ा था बच्चा

डेढ़ साल के मासूम के लिए बाल्टी से बाहर निकल पाना मुश्किल हो गया और कुछ मिनटों में ही वह पानी में डूब गया. जब काफी देर तक शिवा नजर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई. पहले उन्होंने आसपास खोजबीन की, झोपड़ी के अंदर-बाहर देखा और नाम लेकर आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद जब परिजनों की नजर पानी से भरी बाल्टी पर पड़ी तो मासूम शिवा पानी से भरी बाल्टी में सिर के बल पड़ा हुआ था.

इसके बाद परिजन ने तुरंत बच्चे को बाल्टी से बाहर निकाला और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय औरैया ले गए. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मासूम को पीसीआर दिया और उसे बचाने की पूरी कोशिश की. काफी देर तक डॉक्टरों ने कोशिश की, लेकिन पानी में ज्यादा समय तक डूबे रहने की वजह से शिवा की हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी. फिर डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया. जैसे ही यह खबर परिजनों को दी गई, पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.