Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

दिल्ली-नोएडा में बढ़ीं स्कूल की छुट्टियां: 15 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, कोहरे के कारण लिया गया फैसला

31

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोग पिछले कई दिनों से लगातार भीषण ठंड और कोहरे की दोहरी मार झेल रहे हैं. ऐसे में पहले भी स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान किया गया था. एक बार फिर से दिल्ली में शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों की छुट्टी करने की घोषणा जारी की है. नर्सरी से लेकर 8वीं क्लास तक के बच्चों की छुट्टी की गई है ताकि बच्चों को शीतलहर के प्रकोप से बचाया जा सके. यह आदेश सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों पर लागू होगा. फिलहाल 15 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी नर्सरी से 8वीं तक की स्कूलों की 15 जनवरी तक छुट्टी की गई है.

दिल्ली एनसीआर में भीषण ठंड और कोहरे की वजह से हाल-बेहाल बने हुए हैं. दिल्ली में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है. वहीं दूसरी ओर कोहरे की वजह से स्कूली वाहनों के दुर्घटना ग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है. इन्ही वजहों से शिक्षा निदेशालय ने नर्सरी से 8वीं तक की स्कूलों की छुट्टी करने का फैसला लिया है और शीतकालीन अवकाश को आगे बढ़ा दिया है.

अभिभावक कर रहे विरोध

सोशल मीडिया पर दिल्ली के कई पैरेंट्स इस बात पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं कि सरकार के आदेश के बावजूद कुछ प्राइवेट स्कूल क्लासेस शुरू करने का प्लान कर रहे हैं. हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि नर्सरी से लेकर 8वीं तक के स्कूलों की 15 जनवरी तक छुट्टी रहेगी. जिन स्कूलों के खिलाफ पैरेंट्स अपने विरोध जता रहे हैं उनके खिलाफ सरकार से हस्तक्षेप करने की अपील कर रहे हैं. पैरेंट्स का कहना है कि बच्चों को सुबह की ठंड की वजह से सांस की बीमारी, सर्दी और खांसी जैसी शिकायतों के बढ़ने का खतरा बना हुआ है.

9वीं से 12वीं तक क्या नियम?

शिक्षा निदेशालय ने नर्सरी से 8वीं तक की क्लासेस को पूरी तरह से बंद किया है. जबकि यह नियम 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं और स्कूलों के लिए नहीं है. 9वीं से 12वीं के स्कूल कुछ रियायतों के साथ खोले जा सकते हैं. हालांकि इस आदेश के बाद कुछ स्कूलों की बोर्ड एग्जाम्स को देखते हुए ऑनलाइन क्लासेस के ऑप्शन पर जोर दिया है. पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भीषण ठंड को देखते हुए इस तरह के आदेश जारी किए गए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.