Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

एअर इंडिया विमान को मिली बम की धमकी, बर्मिंघम से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट

23

एअर इंडिया की फ्लाइट AI114 को बम की धमकी मिली है. विमान 21 जून को बर्मिंघम से दिल्ली आ रहा था. धमकी की सूचना मिलते ही विमान को रियाद की ओर मोड़ दिया गया. रियाद में विमान से सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतारा गया और सुरक्षा जांच पूरी की गई. यात्रियों को होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी.

एअर इंडिया ने कहा कि इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है. यात्रियों को उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. एयर इंडिया से जुड़े सूत्रों के अनुसार फ्लाइट के टॉयलेट के पास एक कागज मिला था जिसमें बम की धमकी दी गई थी. ये फ्लाइट बोईंग ड्रीमलाइनर 787-8 थी. फ्लाइट को आज सुबह तकरीबन 11 बजे दिल्ली लैंड करना था.

जयपुर में AI के विमान को बम की धमकी

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से एअर इंडिया के विमानों की सुरक्षा और जांच बढ़ा दी गई है. इसके अलावा उसे लगातार बम की धमकियों का भी सामना करना पड़ा है. कुछ दिन पहले जयपुर एयरपोर्ट एअर इंडिया के विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. दरअसल, धमकी भरा ये मैसेज व्हॉट्सएप पर भेजा गया था. इससे कुछ दिन पहले भी ऐसा ही हुआ था.

13 जून को फुकेट-नई दिल्ली फ्लाइट को धमकी

इससे पहले 13 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट AI379 को बम की धमकी मिली थी. फ्लाइट थाईलैंड के फुकेट से नई दिल्ली जा रही थी. विमान को उड़ान के दौरान बम की धमकी मिली. इस विमान में 156 यात्री सवार थे. विमान ने स्थानीय समय के मुताबिक, सुबह 9:30 बजे फुकेट से उड़ान भरी थी. विमान के टॉयलेट में एक नोट मिला, जिसमें बम होने की धमकी लिखी थी.

इसके बाद पायलट ने अपनी सुझबूझ के साथ इमरजेंसी के तहत अंडमान सागर के ऊपर चक्कर लगाकर फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान को वापस लैंड कराया. लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित निकाला गया. थाई अधिकारियों ने विमान की तलाशी ली. प्रारंभिक जांच में कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.