Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

कश्मीर में ‘पाकिस्तानी जासूस’ गिरफ्तार! पैर में कोड वाला छल्ला और पंखों पर निशान,

34

जम्मू-कश्मीर में आतंक के सफाए के लिए भारतीय सेना लगातार अभियान चला रही है. इसके साथ ही आतंकियों के मददगारों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इस बीच शनिवार (10 जनवरी) को अखनूर जिले में कोडित छल्ले और मुहर लगे चिह्नों वाला एक संदिग्ध कबूतर बरामद किया गया.

जानकारी के मुताबिक अखनूर जिले में कराह गांव में सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध कबूतर को रोका. कबूतर के शरीर पर कोडित छल्ले और विशिष्ट मुहर लगे निशान पाए गए. अधिकारियों ने बताया कि हल्के भूरे रंग के कबूतर के प्रत्येक पंख पर दो काली धारियां हैं. उसके पैरों में लाल और पीले रंग के छल्ले हैं. जिन पर ‘रहमत सरकार’ और ‘रिजवान 2025’ के बाद कुछ संख्याएं अंकित हैं.

कबूतर के पंखों पर भी मुहर लगी

अधिकारियों ने बताया कि कबूतर के बाएं पैर पर एक लाल अंगूठी है जिस पर ‘रहमत सरकार (03158080213)’ अंकित है. वहीं दाहिने पैर पर एक पीली अंगूठी है जिस पर ‘रिजवान 2025 (017282)’ अंकित है. इसके साथ ही कबूतर के पंखों पर भी मुहर लगी हुई पाई गई.

स्थानी लड़के ने पकड़ा कबूतर

बताया जा रहा है कि कबूतर के पंखों पर “नौशेरा आलिंग कबूतर क्लब” की मुहर लगी थी. नौशेरा पाकिस्तान का एक शहर है. इस कबूतर को शनिवार सुबह एक 13 साल के स्थानी लड़के ने पकड़ा था, जिसका नाम आर्यन है. यह कबूतर पाकिस्तानी रिंग्स और ‘Rehmat Sarkar’, ‘Rizwan 2025’ जैसे कोड वाले निशान लेकर आया था, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में चिंता बढ़ गई है.

पुलिस को सौंपा गया कबूतर

हालांकि यह किसी बड़ी साजिश से जुड़ा है या नहीं, इसकी पुष्टि होनी बाकी है, लेकिन सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं आगे की जांच के लिए कबूतर को पल्लनवाला पुलिस को सौंप दिया गया है. पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये कबूतर कहां से आया था और इस पर लिखे कोड का मतलब क्या है. कबूतर पर पाकिस्तानी चिह्न और नंबर होने से यह जासूसी या किसी साजिश का हिस्सा हो सकता है, जिसे पाकिस्तान की ओर से भेजा गया हो. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और इस मामले की जांच कर रही हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.