Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

सस्पेंड DIG हरचरण सिंह भुल्लर ने हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

28

चंडीगढ़: पंजाब के सस्पेंड DIG हरचरण सिंह भुल्लर ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में रेगुलर जमानत के लिए याचिका दायर की है। हरचरण सिंह भुल्लर अभी चंडीगढ़ की मॉडल जेल में बंद हैं। उन्होंने अपने वकील के जरिए कोर्ट को बताया कि जांच पूरी हो चुकी है और  पिछले साल 3 दिसंबर को फ़ाइल फ़ाइनल जांच रिपोर्ट दायर की गई थी, जिससे हिरासत में पूछताछ की जरूरत नहीं है। भुल्लर के वकील ने कहा कि 24 घंटे से ज़्यादा हिरासत में रखने के बाद याचिकाकर्ता को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाता है।

रिश्वत मामले में गिरफ्तार

गौरतलब है कि CBI ने 17 अक्टूबर, 2025 को रिश्वत मामले में भुल्लर को गिरफ़्तार किया था। तब से वह हिरासत में हैं। इस मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा उनकी ज़मानत रद्द किए जाने के बाद, भुल्लर ने अब रेगुलर ज़मानत के लिए हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। भुल्लर का कहना है कि इस केस में 13 दिसंबर को चालान फाइल दायर की गई है। अब जब उन्हें नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है, तो वे किसी को प्रभावित नहीं कर सकते। इसलिए उन्हें जमानत मिलनी चाहिए।

रिश्वत और इनकम से ज्यादा संपत्ति के केस दर्ज

भुल्लर के खिलाफ रिश्वत और इनकम से ज्यादा संपत्ति का केस दर्ज किया गया है। भुल्लर को इनकम से ज्यादा संपत्ति के केस में ट्रायल कोर्ट से जमानच मिल चुकी है, लेकिन रिश्वत केस में उनकी जमानत कैंसिल होने के बाद, भुल्लर ने अब हाई कोर्ट में बेल के लिए यह पटीशन फाइल की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.