Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

रोपड़ में माइनिंग विभाग की Raid, मौके पर 3 मशीनें जब्त… ऑपरेटर फरार

27

रोपड़: अवैध माइनिंग के मामले में माइनिंग विभाग ने आज नंगल में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने पुलिस टीम के साथ मौके पर रेड की और 3 मशीने जब्त कर ली है। इस दौरान पुलिस को देखकर ऑपरेटर मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार माइनिंग विभाग ने नंगल के खेड़ा कलमोट के पास अवैध माइनिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि, सूचना मिलने पर विभाग और पुलिस टीम गत देर रात मौके पर रेड करने पहुंची। इस दौरान मशीनों के ऑपरेटर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए और पुलिस ने 3 मशीनों को जब्त कर लिया है। विभाग तीनो मशीनें नंगल पुलिस के हवाले कर दी हैं। फिलाहल मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए माइनिंग विभाग के एसडीओ नरिंदर कुमार ने बताया कि, जिले में विभाग ने अवैध माइनिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई हुई है। इसी के चलते गत देर रात रेड करके मशीनों को जब्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों बख्शा नहीं जाएगा। अवैध माइनिंग करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.