Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

टोहाना में खेल विभाग के क्लर्क के घर से लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

24

टोहाना : टोहाना की मास्टर कॉलोनी में खेल विभाग के क्लर्क सुरेश कुमार के मकान से अज्ञात चोर लाखों के जेवर और नकदी चुराकर ले गए हैं। चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मकान मालिक की शिकायत पर शहर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में खेल विभाग कर्मचारी सुरेश कुमार ने बताया कि सर्दी की छुट्टियों के कारण उनके बच्चे पानीपत के नैन गांव में अपनी नानी के घर गए हुए थे। इसी वजह से वे 7 जनवरी को ड्यूटी करने के बाद फतेहाबाद में रुक गए थे। 8 जनवरी को जब सुरेश कुमार घर वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि मकान के ताले टूटे हुए थे और अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। चोरों ने घर से सोने के जेवरात, जिसमें तीन तोले के दो जोड़ी टॉप्स, डेढ़ तोले की दो अंगूठी, 5 ग्राम का सोने का लॉकेट, 30 तोले की चांदी की चार जोड़ी पाजेब, 7 जोड़ी चुटकी, बच्चों के तीन तोले के चांदफूल, 10 ग्राम का चांदी का सिक्का और दो हजार रुपये नकद चुरा लिए।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोर करीब 35 मिनट तक मकान में चोरी को अंजाम देता रहा। सुरेश कुमार ने यह भी बताया कि आरोपी पहले उनके पड़ोसी सुरेंद्र सिंह के घर में घुसा था, लेकिन वहां कुछ न मिलने पर उनके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुरेश कुमार ने शहर पुलिस को शिकायत दे दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.