Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh High Court News: ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग खारिज, 13% होल्ड पदों पर तीन महीने म... CJP Protest Delhi: राजधानी में 23 हजार जवानों की तैनाती, धारा 163 लागू और प्रशासन के कड़े इंतजाम Delhi Chalo Protest: धारा 163 लागू, पुलिस ने नूपुर प्रसाद के हवाले से दी जानकारी; चप्पे-चप्पे पर सुर... MP Power Department Action: जबलपुर में सघन चेकिंग अभियान, चोरी के मामलों में तुरंत काटे गए बिजली कने... Mandsaur Police Action: अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी सफलता, ₹1.75 लाख का मश्रुका और बाइक जप्त Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ...

रांचीवासियों को मिलेगी हाईटेक टॉयलेट की सुविधा, पांच का सिक्का डालने पर खुलेगा दरवाजा, खासियत हैं बेशुमार

36

रांचीः रांची नगर निगम क्षेत्र के सभी चौक चौराहों पर मॉड्यूलर टॉयलेट देखने को मिल जाएंगे. लेकिन इस्तेमाल करने से लोग झिझकते हैं. वजह है, गंदगी, बदबू और पानी का अभाव. ज्यादातर मॉड्यूलर टॉयलेट में ताले लटके नजर आते हैं. आजतक यह जरूरी व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाई है. इस दिशा में एक नई पहल से उम्मीद की किरण जगी है.

रांची में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहरवासियों को ओटीटी आधारित स्मार्ट टॉयलेट की सुविधा देने की तैयारी शुरू हो चुकी है. पायलट प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट सिटी में इसकी शुरुआत हो गई है, जो खासियतों की वजह से चर्चा के केंद्र में है. यह टॉयलेट पूरी तरह ऑटोमेटिक सिस्टम से चलेगा और 5 रुपये का सिक्का डालने पर ही दरवाजा खुलेगा.

कैसे काम करेगा स्मार्ट टॉयलेट

उपयोगकर्ता को पहले बाहर लगे स्लॉट में सिर्फ 5 रुपये का सिक्का डालना होगा, इसके बाद दरवाजा अपने आप अनलॉक हो जाएगा. अंदर प्रवेश करते ही सेंसर और हाईटेक सिस्टम के जरिए लाइट, वॉश बेसिन, फ्लश और एग्जॉस्ट फैन ऑटोमेटिक तरीके से संचालित होंगे. नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने बताया कि यह सिस्टम ओटीटी पर आधारित है. प्रायोगिक तौर पर इसकी शुरुआत की गई है. इसमें पानी की खपत बहुत कम होती है. अगर यह सिस्टम कारगर साबित होता है तो सभी पर्यटन स्थलों और सार्वजनिक जगहों पर इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.

सुरक्षा और मॉनिटरिंग सिस्टम

टॉयलेट के अंदर किसी तरह की छेड़छाड़ या तोड़फोड़ की कोशिश होते ही लॉकिंग सिस्टम एक्टिव होकर दरवाजा अपने आप बंद हो जाएगा. सीसीटीवी और रियल टाइम मॉनिटरिंग के जरिये नगर निगम कंट्रोल रूम से इन स्मार्ट टॉयलेट्स पर लगातार नजर रख सकेगा, जिससे चोरी और वंडलिज्म की घटनाओं पर रोक लगेगी.

सुविधा और स्वच्छता की खासियत

हर उपयोग के बाद ऑटो फ्लश और ऑटो क्लीनिंग सिस्टम सक्रिय होकर टॉयलेट को स्वतः साफ करेगा, जिससे बदबू और गंदगी की समस्या नहीं रहेगी. हैंड वॉश, साबुन डिस्पेंसर और ड्रायर जैसी सुविधाएं भी ऑटो सेंसर पर चलेंगी, जिससे बिना किसी नल या स्विच को छुए स्वच्छता बनी रहेगी.

रांची में विस्तार की योजना

नगर निगम ने शहर के व्यस्त चौक-चौराहों, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे कई स्मार्ट टॉयलेट लगाने की योजना तैयार की है. पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद चरणबद्ध तरीके से नए वॉशरूम स्थापित किए जाएंगे, ताकि राजधानी में सार्वजनिक शौचालयों की कमी दूर हो सके और स्वच्छता अभियान को गति मिल सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.