Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

केशकाल में अतिक्रमण पर एक्शन, NH-30 पर हुए कब्जे पर चला बुलडोजर

20

कोंडागांव: जिले के केशकाल शहर में शुक्रवार को अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई हुई है. सड़क नवीनीकरण कार्य को समय पर पूरा करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया. राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 पर बड़े स्तर पर बुलडोजर कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई से पूरे दिन शहर में हलचल का माहौल बना रहा.

180 लोगों को पहले ही दिया गया था नोटिस: प्रशासन ने पहले ही NH-30 के दोनों ओर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वाले 180 लोगों को नोटिस जारी किया था. नोटिस की अवधि खत्म होने के बाद भी जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया, उनके खिलाफ बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई. प्रशासन के अनुसार, सड़क चौड़ीकरण और नवीनीकरण के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी.

मौके पर मौजूद रहे प्रशासनिक अधिकारी: कार्रवाई के दौरान एसडीएम आकांक्षा नायक और एसडीओपी अरुण नेताम स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी करते रहे. किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए 100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे. इस दौरान अधिकारियों और कुछ स्थानीय लोगों के बीच बहस भी हुई, लेकिन पुलिस की मौजूदगी से स्थिति नियंत्रण में रही.

कुछ लोगों ने जताई नाराजगी: कुछ नगरवासियों ने इस कार्रवाई पर आपत्ति जताई है और प्रशासन से पुनर्विचार की मांग की है. इसके बावजूद प्रशासन अपने फैसले पर कायम है और शेष अतिक्रमण को भी जल्द हटाने की तैयारी में है.

सड़क नवीनीकरण से मिलेगी राहत: प्रशासन का कहना है कि सड़क के नवीनीकरण से केशकाल नगर में यातायात की समस्या कम होगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी घटेगी. अधिकारियों ने साफ किया कि कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत की गई है और सभी को पहले से सूचना दी गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.